Latest Update

दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय में नीरज अग्रवाल ने सांसद सिरसा एवं उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा का किया सम्मान

नई दिल्ली। उत्तराखंड कांग्रेस आईटी सेल विभाग के प्रदेश सचिव नीरज अग्रवाल ने शनिवार को नई दिल्ली स्थित कांग्रेस के राष्ट्रीय मुख्यालय पहुंचकर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान नीरज अग्रवाल ने माननीय सांसद सिरसा एवं उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी माननीय कुमारी शैलजा को प्रेम एवं सम्मान स्वरूप स्मृति चिन्ह भेंट किया। साथ ही उन्होंने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आशीर्वाद प्राप्त कर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए मार्गदर्शन लिया।

नीरज अग्रवाल ने कहा कि वरिष्ठ नेताओं का स्नेह और मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके नेतृत्व में संगठन को मजबूती देने के लिए सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।

इस अवसर पर संगठनात्मक विषयों पर भी चर्चा हुई तथा कांग्रेस की जनहितकारी नीतियों को जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर विचार-विमर्श किया गया। वरिष्ठ नेताओं ने नीरज अग्रवाल के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News