
रुड़की।महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा राशन कार्ड बनवाने एवं राशन वितरण में आ रही दिक्कतों और खाद्य आपूर्ति व्यवस्था की विभिन्न समस्याओं को लेकर को रुड़की तहसील स्थित खाद्य आपूर्ति निरीक्षक कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया गया।धरना-प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसी नेताओं ने विभाग पर आम लोगों की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए शीघ्र इसके समाधान की मांग की।महानगर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेंद्र


चौधरी एडवोकेट ने कहा कि लंबे समय से लोग नए राशन कार्ड बनवाने के लिए खाद्य आपूर्ति कार्यालय का चक्कर काट रहे हैं।कभी वेबसाइट नहीं चलने का हवाला दिया जाता है,तो कभी अन्य बहाने बनाकर लोगों को वापस भेज दिया जाता है।उन्होंने कहा कि कार्यालय परिसर में महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग कतारों की व्यवस्था तक भी नहीं है,जिससे लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।बरसात और तेज धूप के बीच घंटों इंतजार करने वाले लोगों की सुविधा के लिए कार्यालय परिसर में टीन शेड व पंखे लगाये जाना आवश्यक है।पूर्व मेयर गौरव गोयल ने कहा कि सरकार मुफ्त राशन देने का दावा करती है,किन्तु बड़ी संख्या में पात्र लोगों के राशन कार्ड निरस्त किए जा रहे हैं और नए

राशन कार्ड भी नहीं बनाए जा रहे हैं।ऐसे में जरूरतमंद परिवार सरकारी योजनाओं का लाभ लेने से वंचित हो रहे हैं।कहा कि कांग्रेस जनता के अधिकारों और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी।धरने के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने खाद्य आपूर्ति विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जल्द व्यवस्था सुधारने की मांग की,बाद में तहसीलदार विकास अवस्थी और खाद्य आपूर्ति निरीक्षक टीएस रावत ने धरनारत कार्यकर्ताओं से वार्ता की तथा समस्याओं के समाधान के लिए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया।इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता हाजी सलीम खान,मोहित त्यागी,भूषण त्यागी,उम्मीद गाजी,मकसूद हसन,वीणा आनंद,कहकसां,यासमीन आदि बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।





