
रुड़की। आज श्री सनातन धर्म प्रकाश चंद्र कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई नोडल ऑफिसर डॉक्टर अर्चना चौहान द्वारा हरेला पर्व के उत्सव पर महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया जिसमें नीम जामुन कटहल अमला इत्यादि पौधों का रोपण एक पेड़ मां के नाम मुहिम के उपलक्ष में किया गया पौधारोपण एक अलग बात है,लेकिन उसे नाम देना के साथ एक भावात्मक पक्ष जुड़ जाता है हमें लगने लगता है की जैसे हम अपनी मां का ध्यान रखते हैं अगर इस नाम से पौधा लगाया जा रहा है तो हम उसको भी उतना सम्मान देंगे देखभाल करेंगे और सब जब वह बड़ा होगा तो मन में एक विचार प्रफुल्लित होता कि हमारी मां के नाम का पौधा पेड़ बन गया साथ में एडवोकेट नीरज कुमार चौहान श्री आशीष बिरला ने भी भरपूर सहयोग प्रदान किया इसके साथ ही कुमारी तेजस ने भी इसी भावना के साथ अपनी मां के नाम एक पौधा रोपण किया है और प्रतिज्ञा ली है कि इसकी देखभाल में स्वयं करूंगी!






