
रुड़की के मंगलौर से है, जहां मंगलौर पुलिस ने न्यायालय के आदेश और पुलिस महानिदेशक के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में वर्ष 2007 से 2024 तक विभिन्न मामलों में जब्त की गई अवैध शराब को नष्ट कर दिया। लंबित मुकदमों की कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद यह कार्रवाई सहायक अभियोजन अधिकारी और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में की गई।
पुलिस के अनुसार, मालखाने में जमा अवैध शराब से संबंधित करीब 100 मामलों का निस्तारण होने के बाद जब्त शराब और उससे जुड़े अन्य उपकरणों को अधिकारियों की निगरानी में नष्ट किया गया। इस कार्रवाई का उद्देश्य मालखाने के रिकॉर्ड को अद्यतन करना, सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना तथा न्यायालय के आदेशों का पालन सुनिश्चित करना है।

अलीशा खान, सहायक अभियोजन अधिकारी।





