
काशीपुर/रुड़की। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने वर्ष 2027 में होने वाले उत्तराखंड विधानसभा चुनावों के लिए अभी से अपना शंखनाद कर दिया है। इसी चुनावी रणनीति के तहत काशीपुर में भाजपा के पांच प्रमुख प्रकोष्ठों की एक अत्यंत महत्वपूर्ण और वृहद संयुक्त महा-कार्यशाला सह बैठक का आयोजन किया गया। इस उच्च स्तरीय कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व माननीय राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट जी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में सभी प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्ष व समन्वय प्रमुख श्री कौस्तुभानंद जोशी जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में प्रदेश भर के पांचों प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजकों, प्रदेश सह-संयोजकों, जिला संयोजकों तथा जिला सह-संयोजकों ने सहभागिता कर चुनावी रोडमैप साझा किया।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट जी ने ऐतिहासिक घोषणा करते हुए कहा कि भाजपा ने 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए अपने संगठनात्मक ढांचे को पूरी तरह सक्रिय कर दिया है। उन्होंने दावा किया कि आगामी चुनावों में भाजपा के 10 हजार से अधिक कर्मठ और ऊर्जावान पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सीधे तौर पर मोर्चे की कमान संभालेंगे। पार्टी के सभी प्रकोष्ठों के हजारों-हजार कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर उतरकर केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने पूरे आत्मविश्वास के साथ नारा दिया कि इस अभूतपूर्व सांगठनिक तैयारी और जनसमर्थन के बूते इस बार भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड में ’57 सीटों के पार’ का ऐतिहासिक आंकड़ा छूकर पुनः पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।
इस महा-कार्यशाला में मुख्य रूप से पांच प्रकोष्ठों—व्यवसायिक प्रकोष्ठ, व्यापार प्रकोष्ठ, आर्थिक प्रकोष्ठ, खेलकूद प्रकोष्ठ एवं निकाय प्रकोष्ठ के पदाधिकारी शामिल हुए।
कार्यशाला में व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री सौरभ भूषण शर्मा ने मुख्य भूमिका निभाते हुए अपने प्रकोष्ठ के आगामी सांगठनिक कार्यक्रमों और अभियानों का पूरा खाका तैयार किया। श्री सौरभ भूषण शर्मा ने अपने प्रदेश सह-संयोजक द्वय श्री लच्छू गुप्ता जी एवं श्री पवन सैनी जी के साथ गहन रणनीतिक बैठक की और व्यवसायिक प्रकोष्ठ की आगामी रूपरेखा को मुख्य कार्यशाला के पटल पर शीर्ष नेतृत्व के समक्ष प्रस्तुत किया, जिसे बेहद सराहा गया।
रणनीति साझा करते हुए व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री सौरभ भूषण शर्मा ने बताया कि चुनावी शंखनाद को गति देने के लिए आगामी अगस्त माह में व्यवसायिक प्रकोष्ठ द्वारा संपूर्ण उत्तराखंड के दोनों मंडलों—गढ़वाल मंडल और कुमाऊं मंडल में अत्यंत भव्य और विशाल कार्यक्रमों का आयोजन सुनिश्चित किया गया है। इन कार्यक्रमों के माध्यम से उत्तराखंड के समस्त व्यापारियों, पेशेवरों, डॉक्टरों, इंजीनियरों, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स एवं प्रबुद्ध वर्ग को संगठित किया जाएगा। साथ ही, भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रहितैषी नीतियों, विकास कार्यों और डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों से समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति को अवगत कराया जाएगा, ताकि 2027 में 57 सीटों के पार के संकल्प को ऐतिहासिक रूप से सिद्ध किया जा सके।
कार्यशाला में प्रदेश सहसंयोजक श्री लक्ष्मी गुप्ता ,पवन सैनी, प्रशांत वर्मा रुद्रप्रयाग से जिला संयोजक बुद्धि बल्लभ ममगाईं, रुड़की जिले से जिला संयोजक रतन अग्रवाल ,सहसंयोजक मनोज मेहरा,काशीपुर जिले से जिला संयोजक राजीव प्ररनामी,बागेश्वर जिले से जिला संयोजक अंकित गोयल, अल्मोड़ा जिले से जिला सह संयोजक बालम करामत, रानीखेत जिले से सह संयोजक माघोव सिंह अधिकारी, नैनीताल जिले से जिला संयोजक अनमोल मल्होत्रा एवं जिला सह संयोजक रजत महेश्वरी आदि ने प्रतिभा किया।
भवदीय / प्रेषक: सौरभ भूषण शर्मा प्रदेश संयोजक, व्यवसायिक प्रकोष्ठ
भारतीय जनता पार्टी, उत्तराखंड





