Latest Update

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत भारत विकास परिषद अविरल गंगा शाखा ने चलाया वृहद वृक्षारोपण अभियान

रुड़की। भारत विकास परिषद, अविरल गंगा शाखा, रुड़की द्वारा सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत केंद्र से प्राप्त निर्देशानुसार पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प के साथ वृहद वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया। इस अभियान के तहत मेथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज, रुड़की, एस.एस. पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मंगलौर तथा शिवालिक पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ढंडेरा में वृक्षारोपण किया गया।शाखा सदस्यों के द्वारा आंवला, बेल, कटहल, अमरूद, नीम, नागचंपा, जामुन, आम, लीची, नीम सहित विभिन्न प्रकार के फलदार एवं छायादार 20 पौधों का रोपण किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, स्वस्थ एवं समृद्ध पर्यावरण प्रदान करना हम सभी का नैतिक दायित्व है। वृक्षारोपण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी और भविष्य के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। इस अवसर पर मेथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या सीमा कर्नवाल, एस.एस. पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती पारुल त्यागी, शिवालिक पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल दंडेरा की श्रीमती उर्मिला पुंडीर, शाखा अध्यक्षा रीति वर्मा, डॉ सत्येंद्र मित्तल, नीरज मित्तल, शिवचरण पुंडीर, सचिव बबीता आहूजा, पर्यावरण संयोजिका नीलम शर्मा, महिला सहभागिता संयोजिका नीलम मधोक, दिनेश सैनी, संगीता सिंह, दिव्या तथा तीनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।तथा अधिक से अधिक वृक्ष लगाने एवं उन्हें संरक्षित रखने का संदेश दिया।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News