
हरिद्वार ।आज हरिद्वार के वीआईपी घाट पर भारतीय किसान यूनियन क्रांति द्वारा आयोजित महाकुंभ एवं विशाल भंडारे में उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने भंडारे में सेवा कार्यों में भाग लिया और श्रद्धालुओं से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।
कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार किसानों की समृद्धि, सम्मान और कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार किसानों के हित में अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही हैं, जिनका लाभ बड़ी संख्या में किसान उठा रहे हैं।
कार्यक्रम का आयोजन भारतीय किसान यूनियन क्रांति द्वारा किया गया, जिसकी अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी विकास सैनी ने की। महाकुंभ एवं विशाल भंडारे में बड़ी संख्या में किसान, श्रद्धालु और संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।






