Latest Update

रुड़की:श्री खाटू श्याम प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए मंत्री प्रदीप बत्रा, श्रद्धालुओं संग की पूजा-अर्चना

रुड़की। पीर बाबा कॉलोनी स्थित संतोषी माता मंदिर में आयोजित श्री खाटू श्याम मूर्ति स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने सहभागिता कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने बाबा श्याम के चरणों में नमन करते हुए प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और उन्नति की कामना की।इस अवसर पर पार्षद अनुराग त्यागी,नवनीत शर्मा मौजूद रहे।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और धार्मिक अनुष्ठानों में श्रद्धापूर्वक सहभागिता की। कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि धार्मिक आयोजन समाज में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार करते हैं तथा लोगों को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का कार्य करते हैं।

उन्होंने श्री खाटू श्याम जी की नवस्थापित मूर्ति के समक्ष पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली, शांति और विकास की प्रार्थना की। बत्रा ने कहा कि बाबा श्याम की कृपा से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और सकारात्मकता का संचार हो तथा समाज में प्रेम, सद्भाव और भाईचारा बना रहे।

इस अवसर पर मंदिर समिति के पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News