Latest Update

जनपद हरिद्वार में संचालित हो रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 13 बीएलओ द्वारा शत प्रतिशत डिजिटलाइजेशन का कार्य किया गया

जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला अधिकारी मयूर दीक्षित ने शत प्रतिशत डिजिटलाइजेशन का कार्य करने के लिए सभी 13 बीएलओ की हौसला अफजाई

उप जिलाधिकारी/ईआरओ भगवानपुर ने 05 बीएलओ को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

हरिद्वार। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एवं जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जनपद हरिद्वार में संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत 13 बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा घर-घर जाकर गणना प्रपत्रों का संकलन करते हुए शत-प्रतिशत डिजिटलाइजेशन का कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है।

            जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित ने इस उपलब्धि पर सभी संबंधित बीएलओ की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया तथा बधाई दी। उन्होंने अपेक्षा व्यक्त की कि सभी बीएलओ भविष्य में भी इसी तत्परता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते रहेंगे।

               उप जिलाधिकारी/ईआरओ भगवानपुर देवेंद्र सिंह नेगी द्वारा विधानसभा भगवानपुर क्षेत्रांतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले 05 बीएलओ को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इनमें पार्ट संख्या 25 की सुनीता सैनी, पार्ट संख्या 27 की दीपा रानी, पार्ट संख्या 32 के निर्देश कुमार, पार्ट संख्या 43 की सीमा तथा पार्ट संख्या 75 की मिथिलेश रानी शामिल हैं।

       इसके अतिरिक्त अन्य विधानसभाओं में भी बीएलओ द्वारा शत-प्रतिशत डिजिटलाइजेशन का कार्य पूर्ण किया गया। इनमें विधानसभा बीएचईएल रानीपुर से पार्ट संख्या 75 की पूनम, विधानसभा झबरेड़ा से पार्ट संख्या 46 की राजेन्द्री रानी, पार्ट संख्या 125 की शर्मिष्ठा देवी एवं पार्ट संख्या 127 की रूबी, विधानसभा पिरान कलियर से पार्ट संख्या 68 की कमर जहाँ, विधानसभा रुड़की से पार्ट संख्या 21 की विनिता गुप्ता तथा विधानसभा खानपुर से पार्ट संख्या 18 की दलजीत कौर एवं पार्ट संख्या 120 की रेखा शामिल हैं।

        जिला प्रशासन ने इस उपलब्धि को निर्वाचन कार्यों में पारदर्शिता एवं दक्षता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News