
हरिद्वार। गुरुकुल काँगड़ी विश्वविद्यालय के योग विज्ञान विभाग द्वारा बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सात दिवसीय विशेष ‘योग समर कैंप’ का आयोजन किया जा रहा है । इस समर कैंप का मुख्य उद्देश्य बच्चों को मोबाइल और गैजेट्स की दुनिया से दूर कर प्रकृति और स्वास्थ्य से जोड़ना है। कैंप में प्रमुख रूप से योगासन और प्राणायाम के प्रभाव से बच्चों की लंबाई, एकाग्रता और शारीरिक लचीलापन बढ़ाने के लिए ताड़ासन, वृक्षासन, पद्मासन और भ्रामरी प्राणायाम जैसे विशेष अभ्यास कराए जा रहे है। समविश्वविद्यालय की कुलपति प्रो प्रतिभा मेहता लूथरा व कुलसचिव प्रो सत्यदेव निगमालंकार ने समर कैम्प में प्रतिभाग कर रहे बच्चों को बधाई देते हुए कहा कि विभाग की इस पहल से बच्चों को स्वास्थ्य तथा प्राचीन योग-ज्ञान संस्कृति के प्रति जागरूक होने के अवसर प्राप्त हो रहे है |
शिविर का संचालन करते हुए डॉ ऊधम सिंह ने बताया कि बच्चों का शारीरिक रूप से सक्रिय रहना बेहद जरूरी है। योग न केवल बच्चों के शरीर को मजबूत बनाता है, बल्कि उनके मानसिक विकास और रचनात्मकता को नई दिशा प्रदान करता है। समर कैंप प्रातः 6.30 बजे से रम्मी कौर, किरण यादव एवं अंजलि पाल द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया रहा है| इस अवसर पर वेदांश, जान्हवी, डॉ योगेश्वर दत्त, डॉ राजीव शर्मा, डॉ निष्कर्ष शर्मा, डॉ संदीप वेदालंकार, डॉ सुशील कुमार, डॉ अंकित कुमार, डॉ मनोज कुमार, दीपक आनन्द, उदित कुमार, निकुंज कुमार, मोहन, अरुण जोशी, जोगेन्द्र, संजय और मोनू उपस्थित रहे।






