
रुड़की। नगर निगम रूड़की में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार के अंतर्गत जन कल्याणकारी योजना संबंधी बहुउद्देशीय शिविर लगाया गया। जिसमें उत्तराखंड सरकार द्वारा चलाई गई सभी योजनाओं से संबंधित स्टॉल लगाए गए। स्वंय सहायता महिलाओ के द्वारा घर पर बनाया गया सामान शिविर में रखा गया। महापौर अनीता देवी अग्रवाल, नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल, सहायक नगर आयुक्त अमरजीत कौर ने शिविर का निरीक्षण किया। इस अवसर पर महापौर अनीता देवी अग्रवाल ने कहा है कि सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं और कार्यक्रमों का प्रचार प्रसार करना ही शिविर का मुख्य उद्देश्य रहा है। इससे आम जन को काफी लाभ पहुंचेगा। जब सभी को योजनाओं व कार्यक्रमों की जानकारी मिलेगी तो निश्चित रूप से वह इनका लाभ भी उठाएंगे। उन्होंने कहा है कि नगर निगम रूड़की सरकार द्वारा संचालित सभी जन कल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा है। आज शिविर के माध्यम से बड़ी संख्या में लाभार्थियों को योजनाओं से रूबरू कराया गया। उन्होंने स्वयं सहायता समूह द्वारा घर पर बनाए गए समान की खूब सराहना की। उन्होंने कहा है कि स्वयं सहायता समूह स्वरोजगार स्थापित कर रहे हैं, जो आत्मनिर्भर भारत बनाने में सहयोगी साबित हो रहे हैं।
नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल ने शिविर की बेहतर व्यवस्था की प्रशंसा की और उन्होंने कहा है कि शिविर सरकार द्वारा संचालित योजनाओं व कार्यक्रमों का लाभ आम व्यक्ति तक पहुंचाने में श कारगर साबित होंगे।

सहायक नगर आयुक्त अमरजीत कौर ने शिविर में पहुंचे लोगों को तमाम सरकारी योजना व कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी और उन्होंने कहा है कि योजनाओं और कार्यक्रमों का अधिक से अधिक प्रचार होना चाहिए,आज के शिविर से लोगों को बड़ी संख्या में लोगों को लाभ मिला है। उन्होंने स्वयं सहायता समूह संचालित कर रहे ही महिलाओं की भी प्रशंसा की है। उन्होंने कहा है कि स्वयं सहायता समूह से महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही है,इससे अर्थव्यवस्था भी मजबूत हो रही है। शिविर में वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी , पार्षद और अन्य तमाम अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे।





