Latest Update

मदरहूड विश्वविद्यालय में हुआ कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन 

रुड़की। मदरहूड विश्वविद्यालय, रूड़की में डिप्लोमा इंजीनियरिंग विभाग में एक कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया गया, जिसमें हीरो मोटो ग्रुप की सहायक कंपनी शिवम ऑटोटेक लिमिटेड सिडकुल हरिद्वार ने डिप्लोमा इंजीनियरिंग मैकेनिकल इंजीनियरिंग ब्रांच के 12 छात्रों का चयन किया। इस मौके पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) नरेंद्र शर्मा ने चयनित सभी छात्रों को उनके सफल चयन एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।   

 इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव अजय गोपाल शर्मा, इंजीनियरिंग विभाग के प्रिन्सिपल डॉ. अनुज शर्मा विभागीय शिक्षक स्वतंत्र वीर, संदीप कुमार त्यागी, दीपक कुमार एवं जितेंद्र शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News