Latest Update

सोमवती अमावस पर सामाजिक संस्था समर्पण द्वारा लगाए गये शिविर में हजारों लोगों को बांटा शरबत,वरिष्ठ समाजसेविका पूजा गुप्ता व डॉ०संजीव अग्रवाल रहे मौजूद

रुड़की।समर्पण जन कल्याण संगठन ट्रस्ट द्वारा सोमवती अमावस के पावन दिवस पर चावमंडी स्थित कार्यालय पर शरबत वितरण कार्यक्रम किया गया।जनमानस को उमस और तेज गर्मी से राहत देने हेतु संस्था द्वारा यह शरबत सोमतीय अमावस के उपलक्ष में हुआ,जिसमें संस्था के संरक्षक डॉक्टर संजीव अग्रवाल एवं महिला शाखा की संरक्षक पूजा गुप्ता आदि ने राहगीरों को शरबत पिलाया।संस्था संरक्षक संजीव अग्रवाल ने कहा कि संस्था द्वारा निरंतर प्रयास रहता है कि आमजन के लिए समय-समय पर सेवा कार्य किया जाए,उसके लिए संस्था हमेशा बढ़-चढ़कर इन कार्य में हिस्सा लेती है और हमें भी संस्था के साथ मिलकर पुण्य कमाने का अवसर मिलता है।संस्था द्वारा अनेकों कार्यक्रम किए जाते हैं,जो सभी जनमानस के हित के लिए होते हैं।महिला शाखा की संरक्षक पूजा गुप्ता ने कहा कि समर्पण संस्था सदैव सेवाभाव के कार्यों में तन-मन से लगी रहती हैं।शरबत वितरण के पश्चात संस्था के पदाधिकारी और सदस्यों द्वारा समर्पण कार्यालय में बैठक आयोजित की गई,जिस की अध्यक्षता संदीप यादव ने की,जिसमें सर्व सहमति निर्णय लिए गए आगामी सोलह जुलाई को हरेला पर्व के उपलक्ष में ज्यादा से ज्यादा पौधा रोपण कार्यक्रम किया जाएगा,जिसमें पर्यावरण प्रभारी संदीप यादव,अरुण कोहली को बनाया गया।आने वाले काँवड़ यात्रा को ध्यान रखते हुए काँवड़ भंडारे एवं चिकित्सा शिविर की योजना बनाई गई।,जिसमें सर्वसम्मिति से कावड़ भंडारे की व्यवस्था हेतु संजीव सैनी को कांवड़ भंडारे का प्रभारी बनाया गया।स्वास्थ्य प्रभारी संदीप गोयल,संजय गोयल,गजेंद्र शर्मा को बनाया गया।पानी की व्यवस्था मनोज मेहरा,साफ सफाई व स्वछता के लिए पार्षद राकेश गर्ग को व्यवस्था दी गई।बैठक में विकाश गुप्ता,प्रदीप गोयल,शशिकांत अग्रवाल,अनिरुद्ध गोयल,श्रवण सैनी,अनूप बंसल,शैलेश बंसल,मनोज मेहरा,अजय शर्मा,अंकुर त्यागी,शेर सिंह सारण,राज कुमार सोनकर,गौरव गोयल,प्रिंस गोस्वामी,इंद्रजीत सिंह,विकास सैनी,कृष्ण यादव, नरेश यादव आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News