Latest Update

मदरहुड विश्वविद्यालय रुड़की में “डाइवर्सिटी ऑफ वुडी फ्लोरा इन रुड़की एरिया, पुस्तक का विमोचन

रुड़की। प्रो०(डॉ०) नरेंद्र शर्मा ने “डाइवर्सिटी ऑफ वुडी फ्लोरा इन रुड़की एरिया, हरिद्वार, उत्तराखंड” पुस्तक का विमोचन किया ये पुस्तक विज्ञान संकाय मदरहुड विश्वविद्यालय रुड़की के प्राध्यापक डॉ० अवधेश कुमार कौशल द्वारा लिखित गई है। 

 इस अवसर पर प्रो० (डॉ०) शर्मा ने बताया कि रुड़की क्षेत्र वृक्ष विविधता से परिपूर्ण है, जहाँ विभिन्न प्रकार के वृक्ष, झाड़ियाँ और अन्य काष्ठीय वनस्पतियाँ पाई जाती हैं। इस समृद्ध प्राकृतिक धरोहर को दस्तावेज़ के रूप में सहेजना अत्यंत आवश्यक है, जिससे भविष्य में इसका अध्ययन और संरक्षण संभव हो सके। और साथ ही उन्होंने कहा कि स्थानीय जैव विविधता के अध्ययन को विद्यार्थियों के साथ इसे साझा किया जाए, ताकि उनमें पर्यावरण के प्रति जागरूकता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित हो सके। इस पुस्तक में 168 वृक्ष के बारे में विवरण को समाहित किया गया है। इस पुस्तक में वृक्षों के स्पष्ट चित्रों के साथ उनके प्रमुख दृश्य लक्षणों जैसे पत्तियों का आकार, तने की बनावट, फूलों एवं फलों की विशेषताएँ को समाहित किया गया है, ताकि किसी भी वृक्ष को देखकर उसकी पहचान आसानी से की जा सके। यह पुस्तक वनस्पति विज्ञान का अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों, शोधार्थियों तथा प्रकृति प्रेमियों के लिए विशेष रूप से उपयोगी सिद्ध होगी। दृश्य लक्षणों के आधार पर पौधों की पहचान करने की यह विधि सरल, व्यावहारिक और प्रभावी है, जो अध्ययन को अधिक रोचक बनाती है। इसके अतिरिक्त, यह पुस्तक आम नागरिकों के लिए भी वृक्षों के बारे में ज्ञानवर्धक जानकारी प्रदान करेगी, जिससे वे अपने आसपास के पर्यावरण को बेहतर ढंग से समझ सकें और उसके संरक्षण में योगदान दे सकें। यह पुस्तक न केवल शैक्षणिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता को बढ़ावा देने की दिशा में भी एक सार्थक पहल है। इस अवसर पर अधिष्ठाता प्रो०(डॉ०) विकास गुप्ता प्रो०(डॉ०) अवधेश कुमार कौशल डॉ० संदीप कुमार तिवारी, डॉ० सोनिया सिंह डॉ० वानी शर्मा डॉ० सुप्रिया दुबे मि० वरुण वर्मा एवं मिस लवली त्यागी उपस्थित रहे।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News