मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश को भयमुक्त कर सनातन की सुरक्षा के लिए किया सराहनीय कार्य,भाजपा जिला महामंत्री अक्षय प्रताप सिंह

रुड़की।भाजपा के जिला महामंत्री अक्षय प्रताप सिंह ने बढ़ापुर (उत्तर प्रदेश) के विधायक कुंवर सुशांत सिंह निवास पर राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट कर उन्हें चार धाम तीर्थ स्थान की प्रतिमूर्ति भेंटकर उनको हरिद्वार आगमन का निमंत्रण दिया।भाजपा के जिला महामंत्री अक्षय प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर आगामी कांवड़ यात्रा में पूर्व की भांति उत्तराखंड की सभी सीमाओं से सटे जनपदों में विशेष सुविधाओं का भी आग्रह किया।अक्षय प्रताप सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में मजबूत कानून व्यवस्था,शिक्षा का उच्च स्तर,भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन तथा सनातन की सुरक्षा के लिए किए गए कार्य सराहनीय हैं।जिला महामंत्री अक्षय प्रताप सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश को जिस प्रकार से योगी आदित्यनाथ ने भयमुक्त प्रदेश बनाया है,इसी प्रकार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी प्रदेश को भय मुक्त,भ्रष्टाचार मुक्त तथा अपराध मुक्त बनाने के लिए प्रयत्नशील हैं।इस अवसर पर बढ़ापुर बिजनौर के विधायक कुंवर सुशांत सिंह ने कहा की युवा नेता के रूप में अक्षय प्रताप सिंह हरिद्वार जनपद में जिस सक्रियता के साथ पार्टी से जुड़े हैं,उससे कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश है तथा पार्टी को 2017 में विजयश्री दिलाने में युवाओं के साथ मिलकर पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *