Skip to content
Home » विघुत विभाग द्वारा बिजली चोरी करने वालो पर कडी कार्यवाही करते हुये शिकंजा कसा गया। आज दिनांक 21.5.2026 को 

विघुत विभाग द्वारा बिजली चोरी करने वालो पर कडी कार्यवाही करते हुये शिकंजा कसा गया। आज दिनांक 21.5.2026 को 

विघुत वितरण उपखण्ड मंगलौर के अन्तर्गत प्राप्त विघुत चोरी की शिकायतो के अनुक्रम मे विजिलेन्स टीम व उपखण्ड मंगलौर की टीम के द्वारा सयुक्त रुप से विघुत चोरी चैकिग अभियान चलाया गया। जिसमे इतनी भीषण गर्मी में लोगों द्वारा डायरेक्ट कटिया डालकर AC चलाए जा रहे थे… हीटर पर खाना बनाया जा रहा था.. मोके पर टीम की कार्यवाहि से अफरा-तफरी मच गई और आन फानन में लोगों द्वारा केबल को खींचा गया.. कस्बा मंगलौर के अंतर्गत मौहल्ला सैनीपुरा , मानक चौक ,हैदरी चौक व ग्राम मुण्डेट मे विघुत चैकिग की गयी , जिसमे 16 विघुत चोरी पकडी गयी है । विजिलेन्स टीम मे श्री अनुभव सैनी (उपखण्ड अधिकारी ,मंगलौर),श्री सौरभ सिंह भाटी (अवरअभियंता मंगलौर ), श्री विकास कुमार (अवर अभियन्ता मंगलौर) ,श्री धंनजय सिह (सहायक अभियन्ता विजिलेंस), श्री विकास कुमार (सहायक अभियन्ता विजिलेंस), श्री अनिल कुमार (सहायक अभियन्ता विजिलेंस), श्री अनिता काला (अवर अभियन्ता विजिलेंस) , श्री सपना (अवर अभियन्ता विजिलेंस) ,श्री मारुत साह (इंस्पेक्टर विजिलेंस) , श्रीमती सरिता शाह(इस्पेक्टर विजिलेंस) श्री संजीव त्यागी (सब इस्पेक्टर विजिलेंस) आदि शामिल रहे । विघुत चोरी करते हुये पकडे गये व्यक्तियो के विरुद्व विभागीय कार्यवाहि करते हुए मुकदमा दर्ज कराया जायेगा तथा भविष्य मे भी विघुत चोरी करने वालो के विरुद्व विजिलेन्स टीम व उपखण्ड मंगलौर की टीम के द्वारा सयुक्त रुप से सघन विघुत चोरी चैकिग अभियान चलाया जायेगा।

साथ ही सभी सम्मानित उपभोक्ताओं से अपील की जाती है की इतनी भीषण गर्मी होने के कारण लोड अधिक बढ़ गया है जिस कारण विद्युत व्यवस्था पर अधिक दबाव बना हुआ है ऐसे में विद्युत विभाग आपकी सेवा में 24*7 निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए प्रयासरत है भीषण गर्मी में आप सभी सम्मानित उपभोगता बिजली का उपयोग आवश्यकता अनुसार और सावधानीपूर्वक करें. अपने घर में उपयोग होने वाले विद्युत उपकरणों को एक साथ नहीं चलाए… शाम को पीक समय में बिजली का सीमित उपयोग करें . आप सभी उपभोक्ताओं के सहयोग से ही सुचारू विद्युत व्यवस्था बनाए जा सकेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *