*कांग्रेस द्वारा पेट्रोल डीज़ल गैस के दाम वृद्धि पर किया जबर्दस्त प्रदर्शन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका*
आज जिला कांग्रेस कमेटी रुड़की महानगर के द्वारा पेट्रोल डीजल एवं गैस के बधाई गए दम को लेकर जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया गया तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा केंद्र सरकार के विरुद्ध जबरदस्त नारेबाजी की गई आज के कार्यक्रम का नेतृत्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने किया तथा अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार एवं कांग्रेसी नेता सुभाष सैनी द्वारा की गई।

इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार महंगाई रोकने में विफल साबित हुई है तथा सरकार का *मूल ढांचा ध्वस्त* हो गया है ।उन्होंने कहा कि आज पेट्रोल 100 के करीब पहुंच गया है तथा *सोने का दाम 170000* रुपए प्रति तोला हो गया है तथा *डॉलर* *96* को पार कर गया है सरकार अपनी जिम्मेदारियां से भागते हुए आह्वान कर रही है कि *जनता सोना ना खरीदे* जबकि प्रधानमंत्री जी को अपने *प्रचार* पर *प्रतिवर्ष हजारों* करोड रुपए खर्च कर रहे हैं जिसे उन्हें सबसे पहले रोकना चाहिए ❓ राज्य सरकार का पिछले वित्त वर्ष में 1000 करोड रुपए का विज्ञापन पर खर्च करना तत्काल प्रभाव से रुकना चाहिए उन्होंने कहा कि आज आम आदमी को घर चलना मुश्किल हो रहा है नीट परीक्षा लीक होने से लाखों छात्रों का भविष्य चौपट हुआ पड़ा है और सरकार जुमले बाजी कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पूंजिपतियों के लिए काम कर रही है और कांग्रेस पार्टी आम आदमी के लिए लड़ रही है।
पूर्व मेयर गौरव गोयल ने कहा कि नरेंद्र मोदी मंत्र बड़े उद्योगपतियों की हितों के लिए काम कर रहे हैं उन्हें जनता से कोई सरोकार नहीं है जनता चाहे भाड़ में जाए उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है उन्होंने रुड़की की जनता से आभार किया के आने वाले चुनाव में रुड़की विधानसभा से कांग्रेस के उम्मीदवार को जितना ही होगा ताकि यहां जनता का प्रतिनिधि बन सके।
अपने अध्यक्ष संबोधन में सुभाष सैनी ने कहा कि नरेंद्र मोदी अडानी अंबानी के लिए काम कर रहे हैं महंगाई रोकने में सरकार विफल रही है परचे लीक हो रहे हैं युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है और सरकार विज्ञापनों पर खर्च कर झूठा प्रचार कर रही है उन्होंने सभी कांग्रेसियों का आभार जताते हुए कहा कि हमें और शक्ति के साथ जनता के बीच जाना होगा और 2027 में उत्तराखंड राज्य में कांग्रेस की सरकार बनानी होगी तभी जनता का भला हो सकेगा।
इस अवसर पर भूषण त्यागी राजकुमार सैनी मेला राम प्रजापति नीरज सैनी मनफात अली ओवेश अंसारी मंजू कश्यप आदि ने भी अपने विचार रखें ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुभाष सैनी, डॉ हरविंदर सिंह, गौरव गोयल पूर्व मेयर, पूर्व पार्षद संजय गुड्डू, राजकुमार सैनी,प्रोफेसर जेके शर्मा ,पार्षद चारु चंद ,नरेंद्र शर्मा ,मुंफेत अली, सुभाष चंद्र शर्मा ,मदन पाल भडाना, गोपाल नारसन ,नीरज सैनी ,रिजवान अहमद ,परवेज़ आलम ,नीरज अग्रवाल ,सुशील कश्यप ,समीर ,मेला राम प्रजापति,डॉ इरशाद मीर, नूर आलम मलिक,मकसूद हसन, गौरव प्रधान,उम्मेद गाजी ,विशाल सहगल ,अमित मलिक, ओवेश अंसारी ,नावेद मलिक, मंजू कश्यप, अनूप शर्मा, पंडित वीरेंद्र शर्मा,सीमा डेविड, राजू ,कृष्ण गोपाल शर्मा,आदेश सैनी ,भूषण त्यागी, दीपक वर्मा ,जितेन्द्र कुमार, मिंटू जायसवाल ,नन्द लाल यादव, नासिर खान ,नवीन जैन ,मोइन अली ,अजय राठौर, रवि कुमार, मेहरदीन ,कल्लू शमी जुनेद आदि मौजूद रहे।

