Latest Update

ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के युवा नेता एवं विधानसभा चुनाव के प्रबल दावेदार अमित कुमार बिट्टू ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस विधायक क्षेत्र के विकास की अनदेखी करने में लगे हुए है।

रुड़की।ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के युवा नेता एवं विधानसभा चुनाव के प्रबल दावेदार अमित कुमार बिट्टू ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस विधायक क्षेत्र के विकास की अनदेखी करने में लगे हुए है। आलम यह है कि मूलभूत सुविधाओं को भी दूर करने में विधायक के पसीने छूट रहे है।

रुड़की के एक होटल में पत्रकारों से वार्ता करते हुए युवा नेता अमित कुमार बिट्टू ने कहा कि भाजपा सरकार में जहां विकास कार्यों की झड़ी लगी हुई है, वही ज्वालापुर विधानसभा विकास के मामले में पिछड़ती जा रही है, आलम यह है कि विधायक अपनी पूरी निधि भी विकास कार्यों में नहीं लगा पा रहे है, यही कारण है कि विधानसभा क्षेत्र की सड़के गड्ढा मुक्त नहीं बल्कि गड्ढों में सड़के तब्दील है। उन्होंने कहा कि विधायक चहेते ठेकेदारों को काम देते है और विधानसभा क्षेत्र के ठेकेदारों से वह द्वेष रखते है। एक जनप्रतिनिधि का कर्त्तव्य क्षेत्र का विकास होना चाहिए, लेकिन यहां के जनप्रतिनिधि अपने विकास में ज्यादा दिलचस्पी दिखा रहे है। उनके आने से अपने को जमीनी स्तर का नेता समझने वाले नेताओं की राजनीतिक जमीन भी खिसकना शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा जरूरत शिक्षा को क्षेत्र को बढ़ाने, उसे ओर ज्यादा विकसित करने, खेल के मैदान डेवलप कराने, स्वास्थ्य सुविधाओं से जन जन को लाभ दिलाने, छात्र छात्राओं के लिए रिसर्च लैब आदि की सुविधाएं होनी चाहिए, जो उनकी प्राथमिकता में है, यदि भाजपा पार्टी ने उन्हें आशीर्वाद दिया, तो वह इन मुद्दों को प्राथमिकता में शामिल रखेंगे और विधानसभा क्षेत्र का प्रत्येक व्यक्ति खुशहाल होगा। एक सवाल में उन्होंने कहा कि वह बाजला के कार्यकर्ता है, टिकट के अन्य दावेदार भी है, वह भी टिकट के मजबूत दावेदार है।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News