
27 April Ka Rashifal: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 27 अप्रैल 2026 का राशिफल।27 अप्रैल को वैशाख माह की मोहिनी एकादशी है और इस तिथि पर ग्रहों और नक्षत्रों की विशेष चाल से कई तरह के शुभ संयोयों का निर्माण हो रहा है। ऐसे में कई राशि वालों का कुछ शानदार और अच्छे अवसरों में वृद्धि के योग हैं। कुछ राशि वालों के करियर-कारोबार में अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। कुछ को निवेश से अच्छा फायदा होगा। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 27 अप्रैल का दिन।
मेष राशि: आज का राशिफल

आज का दिन थोड़ा संघर्ष भरा रह सकता है, लेकिन हिम्मत ही आपकी असली ताकत बनेगी। बिजनेस में तकनीकी रुकावटें आपके काम की गति धीमी कर सकती हैं, जिससे मन में बेचैनी रहेगी। यदि कहीं यात्रा का प्लान बना रहे हैं, तो फिलहाल उसे टालना ही समझदारी होगी। जीवनसाथी से किया गया वादा समय पर पूरा करें, वरना रिश्तों में खटास आ सकती है। हालांकि इन चुनौतियों के बीच भी आप अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ते रहेंगे और धीरे-धीरे सफलता का रास्ता साफ होता जाएगा।
taurus daily horoscope
वृष राशिः आज का राशिफल
आज का दिन ऊर्जा और उत्साह से भरा रहेगा। घर में कोई शुभ या मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है, जिससे वातावरण खुशियों से सराबोर रहेगा। भगवान की भक्ति में मन लगेगा और आप किसी यात्रा या आउटिंग की योजना भी बना सकते हैं। लेकिन एक बात का ध्यान रखें। पुरानी गलतियों को दोहराने से बचें, नहीं तो कार्यक्षेत्र में आलोचना झेलनी पड़ सकती है।
gemini daily horoscope
मिथुन राशि : आज का राशिफल
आज आपको धैर्य और समझदारी से काम लेना होगा। बिजनेस में चल रही पुरानी समस्याओं का समाधान किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से मिलेगा। आप अपनी संतान को पढ़ाई में नई दिशा देंगे, जिससे उनका भविष्य मजबूत होगा। यदि किसी को पैसा उधार दिया था, तो उसे वापस पाने की संभावना है। पिताजी से बातचीत करते समय शब्दों का चयन सोच-समझकर करें।
cancer daily horoscope
कर्क राशि: आज का राशिफल
आज का दिन चुनौतियों से भरा जरूर है, लेकिन आपकी निर्णय क्षमता आपको हर मुश्किल से बाहर निकाल लेगी। आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं, जो भविष्य में लाभ देगा। घर के बुजुर्गों की सेहत का खास ध्यान रखें। कुछ विरोधी आपके काम में बाधा डालने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें। अचानक खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए आर्थिक मामलों में समझदारी दिखाएं।
leo daily horoscope
सिंह राशि: आज का राशिफल
आज आपको सतर्कता से कदम बढ़ाने की जरूरत है। किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करना भारी पड़ सकता है। पहले लिया गया कोई जोखिम अब परेशानी का कारण बन सकता है। भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे मन मजबूत रहेगा। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें, चोट लगने की संभावना है। सरकारी कामों को टालना नुकसानदायक हो सकता है। उन्हें समय पर पूरा करें।
virgo daily horoscope
कन्या राशि: आज का राशिफल
आज का दिन आपके लिए नई संभावनाओं का द्वार खोल सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। मनपसंद साथी से मुलाकात का योग बन रहा है और सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी पहचान बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ नया करने का मौका मिलेगा, लेकिन दूसरों पर निर्भर रहना नुकसान दे सकता है। सेहत के लिए तले-भुने खाने से दूरी बनाए रखें।
libra daily horoscope
तुला राशिः आज का राशिफल
आज आपको छोटी-छोटी लाभ की योजनाओं पर ध्यान देने की जरूरत है। नौकरी में किए गए प्रयास रंग लाएंगे और धार्मिक गतिविधियों में मन लगेगा। प्रेम जीवन में हल्की खटपट हो सकती है, इसलिए संयम रखें। किसी की निजी जानकारी को आगे बढ़ाने से बचें। बिजनेस में कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं, लेकिन घर में कुछ पुरानी समस्याएं फिर से उभर सकती हैं। धैर्य से काम लें।
scorpio daily horoscope
वृश्चिक राशिः आज का राशिफल
आज का दिन कानूनी मामलों में राहत देने वाला हो सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन जल्दबाजी में लिया गया फैसला नुकसान दे सकता है। आयात-निर्यात से जुड़े लोगों को विशेष सतर्कता बरतनी होगी। परिवार के साथ समय बिताने से रिश्तों में मिठास आएगी और पुराने विवाद भी सुलझ सकते हैं।
sagittarius daily horoscope
धनु राशिः आज का राशिफल
आज का दिन सामान्य लेकिन प्रगति देने वाला रहेगा। बिजनेस में नए उपकरण या तकनीक जोड़कर आप अपनी पहचान बनाएंगे। आपकी नेतृत्व क्षमता निखरेगी, लेकिन जीवनसाथी के साथ छोटी-मोटी नोकझोंक हो सकती है। उनकी भावनाओं को समझना जरूरी है। राजनीति में कदम रखने से पहले पूरी जानकारी लें, वरना परेशानी हो सकती है।
capricorn daily horoscope
मकर राशिः आज का राशिफल
आज आपका साहस और पराक्रम बढ़ेगा। विरोधियों से सतर्क रहने की जरूरत है। गले या स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या को नजरअंदाज न करें। विद्यार्थियों को पढ़ाई में पूरी एकाग्रता रखनी होगी। संतान की सफलता आपको गर्व और खुशी से भर देगी। आज का दिन मेहनत और सजगता से आगे बढ़ने का है।
aquarius daily horoscope
कुंभ राशिः आज का राशिफल
आज का दिन थोड़ा उलझनों से भरा रहेगा। काम की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, जिससे मन पर दबाव महसूस होगा। आप किसी सहयोगी से सलाह लेकर सही दिशा पा सकते हैं। बिजनेस में पार्टनरशिप का विचार आ सकता है, लेकिन बिल्डिंग मटेरियल या ऑनलाइन लेनदेन में सतर्क रहें। फ्रॉड की संभावना है। परिवार में तालमेल बनाए रखना जरूरी होगा।
pisces daily horoscope
मीन राशिः आज का राशिफल
आज भाग्य आपका साथ देगा। नई प्रॉपर्टी मिलने या निवेश के अवसर बन सकते हैं, लेकिन बड़ा जोखिम लेने से बचें। बिजनेस में चल रही परेशानियां धीरे-धीरे खत्म होंगी और मन को राहत मिलेगी। आपकी कोई बड़ी इच्छा पूरी हो सकती है। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा और अनुभवी लोगों से मुलाकात आपके लिए नई सीख लेकर आएगी।





