खानपुर विधानसभा क्षेत्र में भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर ऐतिहासिक पहल

खानपुर विधानसभा क्षेत्र में भगवान परशुराम जन्मोत्सव के पावन अवसर पर एक ऐतिहासिक पहल देखने को मिली, जब विधायक उमेश कुमार जी ने हरिद्वार जिले के पहले भगवान परशुराम मंदिर का विधिवत शिलान्यास किया। दाबकी खुर्द गांव, बिरला टायर फैक्ट्री के समीप आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला।
कार्यक्रम की शुरुआत विधायक उमेश कुमार जी के लक्सर स्थित कार्यालय से हुई, जहां से वे खानपुर बॉर्डर तक पहुंचे। इसके पश्चात हजारों श्रद्धालुओं के जनसैलाब के साथ “जय-जय दादा परशुराम” के गगनभेदी नारों के बीच पदयात्रा करते हुए दाबकी खुर्द पहुंचे। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर रहा और वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो उठा।
शिलान्यास कार्यक्रम वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर खानपुर विधानसभा क्षेत्र सहित आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से भी भगवान परशुराम के भक्त विधायक के आमंत्रण पर कार्यक्रम में पहुंचे।

अपने संबोधन में विधायक उमेश कुमार जी ने कहा कि भगवान परशुराम अन्याय के विरुद्ध संघर्ष और धर्म की रक्षा के प्रतीक हैं। उन्होंने समाज से आह्वान किया कि सभी लोग उनके आदर्शों को अपनाते हुए सत्य और न्याय के मार्ग पर दृढ़ता से आगे बढ़ें।
स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि विधायक उमेश कुमार जी क्षेत्र में विकास के साथ-साथ धार्मिक एवं सामाजिक चेतना को भी सशक्त कर रहे हैं। उनका यह प्रयास निश्चित रूप से आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत साबित होगा।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News