Latest Update

Rashifal 12 April 2026: देखिए क्या कहती है आपकी राशि | Aaj Ka Rashifal | Horoscope आचार्य पंडित कैलाश चंद शास्त्री 9719598850

राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज का दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है

मेष राशि: आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए मंगलमय रहेगा। संतान की परीक्षा के परिणाम आपको खुशी देंगे और कार्यक्षेत्र में आप लोगों का दिल जीतने में सफल होंगे। परिवार में एकजुटता बनी रहेगी और आय में वृद्धि से मन प्रसन्न रहेगा। हालांकि किसी परिवार सदस्य की सेहत आपको चिंता दे सकती है और मित्र निवेश को लेकर सुझाव दे सकते हैं।

taurus daily horoscope

वृष राशिः आज का राशिफल

आज का दिन उन्नति की राह पर बढ़ने का रहेगा। परिवार के लिए लिए गए निर्णय पर कभी-कभी पछतावा हो सकता है। किसी से बिना सोचे-समझे वादा न करें और वाणी में संयम रखें। रहन-सहन सुधारने की कोशिश करेंगे और मन की कोई इच्छा पूरी होने से प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा।

gemini daily horoscope

मिथुन राशि : आज का राशिफल

आज का दिन मिलाजुला रहेगा। मेहनत का फल मिलेगा और बिजनेस में पार्टनर पर नजर रखना जरूरी होगा। निवेश करते समय सावधानी बरतें। रुके हुए काम पूरे होंगे। राजनीति में कदम रखने वालों को सतर्क रहना होगा, क्योंकि लोग आपकी छवि को चुनौती दे सकते हैं।

cancer daily horoscope

कर्क राशि: आज का राशिफल

आज नई प्रॉपर्टी की खरीदारी लाभदायक होगी। कार्यक्षेत्र में मनपसंद काम मिलेगा और संतान के साथ पिकनिक की योजना बन सकती है। उधार लिया हुआ धन वापस लिया जा सकेगा। माता-पिता की सेहत पर थोड़ा ध्यान दें और परिवार में भाई-बहनों से चल रही खटपट का समाधान निकालेंगे।

leo daily horoscope

सिंह राशि: आज का राशिफल

आज का दिन धन-धान्य में वृद्धि लेकर आएगा। घर में नया वाहन लाना संभव है। जीवनसाथी आपके कामों में सहयोग देंगे। पिताजी से कार्यों पर बातचीत लाभकारी रहेगी। किसी काम को लेकर संशय है तो उसमें जल्दबाजी न करें। परिवार में नए मेहमान का आगमन खुशी लेकर आएगा।

virgo daily horoscope

कन्या राशि: आज का राशिफल

आज सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। कामों को कल पर न टालें और बॉस के सुझाव पर अमल करें। घर का रिनोवेशन शुरू हो सकता है और मांगलिक कार्यक्रम की तैयारियाँ चल सकती हैं। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा और पुराने मित्र से मिलने की खुशी होगी।

libra daily horoscope

तुला राशिः आज का राशिफल

आज सोच-समझकर निर्णय लेने का दिन है। विद्यार्थी विदेश पढ़ाई के अवसर पा सकते हैं। सरकारी मामलों में लापरवाही से बचें। धन-धान्य में वृद्धि से मन प्रसन्न रहेगा। योजना बनाकर काम करें और दिखावे में न फंसें, नहीं तो समस्याएं बढ़ सकती हैं।

scorpio daily horoscope

वृश्चिक राशिः आज का राशिफल

आज अचानक लाभ का दिन है। प्रॉपर्टी डील से अच्छा मुनाफा होगा और बिजनेस में बदलाव लाभदायक रहेंगे। माताजी से किसी बात को लेकर खटपट हो सकती है। वाहन सावधानी से चलाएं और अटका हुआ धन मिलने की पूरी संभावना है।

sagittarius daily horoscope

धनु राशिः आज का राशिफल

आज का दिन मौज-मस्ती भरा रहेगा। मित्र से सलाह लें और बिजनेस पार्टनरशिप लाभदायक रहेगी। जीवनसाथी नई नौकरी प्राप्त कर सकते हैं। परिवार में पार्टी का आयोजन माहौल खुशनुमा करेगा। घूमने-फिरने के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी और विरोधी की बातों में न फंसें।

capricorn daily horoscope

मकर राशिः आज का राशिफल

आज लेन-देन में समझदारी दिखाएं। आय और व्यय में संतुलन बनाए रखें। सहयोगी की बुरी बात से मन परेशान हो सकता है, लेकिन काम पर फोकस बनाए रखें। उन्नति के रास्ते पर बढ़ेंगे। शारीरिक समस्या है तो टेस्ट कराएं।

aquarius daily horoscope

कुंभ राशिः आज का राशिफल

आज का दिन बढ़िया रहेगा। अच्छे सोच का लाभ उठाएं और राजनीति में नया काम शुरू कर सकते हैं। आय-व्यय में संतुलन रखें। सहयोगी की बुरी बात से मन विचलित न हो और विरोधी की बातों में न आएं। परिवार में किए गए वादे पूरे करें।

pisces daily horoscope

मीन राशिः आज का राशिफल

आज मन में काम को लेकर उथल-पुथल रहेगी, जिससे काम में देरी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में झूठा आरोप लग सकता है। विद्यार्थी पढ़ाई में लापरवाही न करें। संतान से किए वादे पूरे करें। पुराना कर्ज चुका सकेंगे और धन-धान्य में वृद्धि होगी।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News