
डाडापट्टी। हनुमान जयंती के पावन अवसर पर ग्राम डाडापट्टी में श्रद्धा और उत्साह के साथ भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ फीता काटकर विधिवत रूप से किया गया, जिसके साथ ही पूरे गांव में धार्मिक उल्लास का माहौल बन गया।
इस अवसर पर इमली खेड़ा के चेयरमैन सुबोध राकेश, ग्राम प्रधान मनोज सैनी, रोहिताश सैनी, अरविंद जी, वैभव जी सहित गांव के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने भगवान श्री हनुमान जी के चरणों में नमन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।

शोभा यात्रा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। भक्तजन भजन-कीर्तन करते हुए पूरे गांव में घूमे, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। जगह-जगह लोगों ने शोभा यात्रा का स्वागत कर प्रसाद वितरण भी किया।
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों और ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में एकता और भाईचारे को मजबूत करते हैं।






