Latest Update

सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों के सम्मान में जिला स्तरीय विदाई समारोह का आयोजन

हरिद्वार। कला शिक्षक मंच हरिद्वार द्वारा आज मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय सभागार रोशनाबाद हरिद्वार में 31 मार्च को सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों के सम्मान में जिला स्तरीय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न राजकीय विद्यालयों से सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों को उनके दीर्घकालीन, समर्पित एवं उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि मुख्य शिक्षा अधिकारी, नरेश कुमार हल्दियानी ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षक समाज के सच्चे निर्माता होते हैं और उनके मार्गदर्शन से ही राष्ट्र का भविष्य सुदृढ़ होता है। उन्होंने सभी सेवानिवृत्त शिक्षकों के योगदान की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं समृद्ध जीवन की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान सभी शिक्षकों को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षकों द्वारा दिए गए ज्ञान, संस्कार एवं अनुशासन समाज को निरंतर दिशा प्रदान करते हैं और उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

कार्यक्रम संयोजक सुखदेव सैनी ने कहा कि यह आयोजन शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रकट करने का एक विनम्र प्रयास है, जो आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगा।

वहीं सहसंयोजक विकास कुमार शर्मा ने अपने वक्तव्य में कहा कि सेवानिवृत्त शिक्षकों का अनुभव एवं योगदान समाज के लिए अमूल्य धरोहर है और उनकी शिक्षाएं सदैव मार्गदर्शक बनी रहेंगी।

इस अवसर पर कला शिक्षक मंच के संरक्षक श्री ओमकार सैनी, संयोजक सुखदेव सैनी, सहसंयोजक विकास कुमार शर्मा, सत्येंद्र कुमार, सदाशिव भास्कर, कुलदीप सिंह सैनी एवं अंजलि चौहान सहित अन्य पदाधिकारी एवं गणमान्य जन उपस्थित रहे।

समारोह में विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकगण, कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन अत्यंत प्रभावशाली एवं भावपूर्ण रहा, जिसने उपस्थित सभी जनों को भावुक कर दिया।

अंत में आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

सम्मानित शिक्षकगण:

प्रधानाचार्य सुबोध कुमार, सुभाष चंद्र शर्मा, अजय बहादुर सिंह, मंजू कौशिक, डॉ. अर्चना गुप्ता, उर्मिला रावत, असीमा विश्वास, विभा श्रीवास्तव, कुसुम लता रतूड़ी, नरेंद्र कुमार, मनोज कुमार, जितेंद्र सिंह, जसवीर सिंह, रामाश्रय यादव, रमेश चंद्र शाक्य, नसीरुद्दीन, मनोज कुमार, पूर्वेंद्र कुमार, सुशील कुमार चौधरी एवं अमानतुल्लाह खान आदि उपस्थित रहे ।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News