Latest Update

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने विभिन्न मांगों को लेकर की चर्चा,मानदेय बढ़ाने सहित मांगे पूरा न करने पर दी आंदोलन की चेतावनी

रुड़की।आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की हुई बैठक में विभिन्न मांगों को पूरा कराने को लेकर चर्चा की गई,जिसमें उनका मानदेय बढ़ाने सहित कई प्रमुख मांगे शामिल हैं।रुड़की ब्लॉक अध्यक्ष ममता पुरी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की समस्याओं को उठाते हुए कहा कि पिछले कई वर्षों से मानदेय बढ़ाने को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां आंदोलनरत है,किंतु सरकार से उन्हें केवल आश्वासन ही मिलता रहा है।उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों पर काम करने का बोझ इतना अधिक है कि बारह तेरह घंटे कार्य लिया जा रहा है।कई बार उन्होंने अपनी मांगों को शासन स्तर तक पहुंचाया और आंदोलन भी किया,किंतु उनकी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया गया।बैठक में पहुंचे पूर्व मेयर गौरव गोयल ने भी की समस्याओं को गंभीरता से सुन उनकी मांगों को राज्य सरकार द्वारा पूरी नहीं किए जाने को अनुचित बताया।कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की मांगे जायज हैं।उन्होंने प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आने पर उनकी मांगों पूरा कर समाधान का आश्वासन दिया।इस अवसर पर नारसन ब्लॉक अध्यक्ष अनुजपाल,प्रतिमा,कविता,राधा,बालेश,नीलम,मनीषा,सविता,बबली,शहनाज,शर्मिष्ठा,सविता,रेखादाबसे,रजनी,शीतल,रीना,पपलेश,पिंकी,बबली,अनीता,ममता शर्मा,अलका,सुमन आदि बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्री मौजूद रहीं।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News