कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने टीकाकरण एवं स्वास्थ्य जांच शिविर’ का निरीक्षण किया

रुड़की। हज यात्रा 2026 की तैयारियों के तहत रुड़की जिला उप-चिकित्सालय में ‘हज टीकाकरण एवं स्वास्थ्य जांच शिविर’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने शिविर में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और यात्रियों से संवाद किया।

शिविर में शादाब शम्स (अध्यक्ष, उत्तराखंड वक्फ बोर्ड) एवं खतीब अहमद (अध्यक्ष, राज्य हज कमेटी) सहित अन्य सम्मानित सदस्य भी उपस्थित रहे।

इस दौरान हज यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को आवश्यक टीके लगाए गए और उनके स्वास्थ्य की जांच कर विशेषज्ञों द्वारा जरूरी परामर्श भी दिया गया। डॉक्टरों ने यात्रियों को यात्रा के दौरान स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों के बारे में जागरूक किया। कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने सभी हज यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हज एक पवित्र आध्यात्मिक यात्रा है और सरकार यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कामना की कि सभी यात्रियों की यात्रा सुखद, सुरक्षित और मंगलमय हो।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News