Latest Update

अमित शाह को भाजपा जिला महामंत्री अक्षय प्रताप सिंह ने भेंट की ‘स्वामी विवेकानंद – राजयोग’ पुस्तक

रुड़की। Amit Shah की हरिद्वार में आयोजित ऐतिहासिक जनसभा के दौरान रुड़की से भाजपा के युवा जिला महामंत्री अक्षय प्रताप सिंह सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का स्वागत करते हुए उन्हें Raja Yoga पुस्तक भेंट की, जो Swami Vivekananda के विचारों पर आधारित है।

इस अवसर पर अक्षय प्रताप सिंह ने कहा कि अमित शाह के नेतृत्व में पूरे देश के साथ-साथ उत्तराखंड में भी भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मजबूत माहौल बन रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रदेश में आगामी 2027 के चुनावों के लिए जनमत तैयार हो चुका है।

जिला महामंत्री ने कहा कि अमित शाह की इस ऐतिहासिक रैली से जहां प्रदेश के विकास को नई गति मिलेगी, वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं में भी उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ है। उन्होंने बताया कि अपने संबोधन में अमित शाह ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami के कार्यों और नीतियों की भी सराहना की।

अक्षय प्रताप सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड निरंतर विकास की ओर अग्रसर है और प्रदेश में भाजपा सरकार के माध्यम से विकास कार्यों के साथ-साथ सनातन परंपराओं को भी आगे बढ़ाने का अवसर मिल रहा है।

Samarth Bharat news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat news