Latest Update

फोनिक्स यूनिवर्सिटी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

रुड़की। फोनिक्स विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस बड़े उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसमें विश्वविद्यालय के प्रेसिडेंट चेरब जैन, मुख्य सलाहकार डॉक्टर केके गौतम और कैंपस निदेशक डॉक्टर भूपेंद्र चौधरी मौजूद रहे।

कार्यक्रम का आयोजन सुश्री आयशा अंसारी द्वारा किया गया, जबकि सफल संचालन डॉक्टर प्रभा परमार ने किया। इस दौरान विश्वविद्यालय की महिला कर्मियों के योगदान को सराहते हुए उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

समारोह में लॉन्गेस्ट सर्विस (शैक्षणिक) के लिए डॉक्टर सिमरन चौधरी तथा लॉन्गेस्ट सर्विस (प्रशासनिक) के लिए पारुल सैनी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर प्रेसिडेंट चेरब जैन ने महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि महिलाएं समाज की शक्ति और प्रगति की आधारशिला हैं। जब महिलाओं को समान अवसर और सम्मान मिलता है, तभी एक सशक्त और समृद्ध समाज का निर्माण संभव होता है।

कार्यक्रम के अंत में विश्वविद्यालय परिवार ने सभी महिला सदस्यों के योगदान की सराहना की और महिला सशक्तिकरण के संदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Samarth Bharat news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat news