Latest Update

टीवी एवं फ़िल्म अभिनेत्री हेली दारूवाला गंगा आरती में शामिल हुई

हरिद्वार। टीवी एवं फ़िल्म अभिनेत्री हेली दारूवाला आज शाम गंगा आरती में शामिल हुई। उत्तराखंड के विभिन्न लोकेशन पर शूट हो रही उनकी नई फिल्म को लेकर वे कई दिनों से उत्तराखंड में ही हैं। इस दौरान समय निकलने पर वह शाम को हरकीपैडी पहुंच और गंगा आरती में शामिल हुई। उंसके बाद हेली दारूवाला दक्ष मंदिर भी गयी। तीर्थ पुरोहित उज्ज्वल पंडित ने बताया कि हेली दारूवाला पहली बार गंगा आरती में शामिल होकर बहुत खुश थी और बहुत भावुक भी हो गयी । उन्होंने बात करते हुए बताया कि यहाँ की सकारात्मक ऊर्जा ने मुझको बहुत प्रभावित किया। यहां बैठकर मुझे अपने दादा- दादी की इतनी याद आयी कि ऐसा लगा वो मेरे पास ही हैं। हेली दारूवाला ने बताया कि उनका रोम खड़े कर देने वाला अनुभव रहा है। 

 हेली दारूवाला भारत की एक लोकप्रिय मॉडल, टेलीविजन और फ़िल्म अभिनेत्री है। उन्होंने 2011 में स्टार प्लस के शो लव यू जिंदगी से अपने अभिनय की शुरुआत की, जो एक मध्यम सफलता थी। वह स्टार प्लस के निशा और उसके कज़न्स मैं कीर्ति और कलर्स टीवी के नागिन मैं अनु की भूमिका के लिए जानी जाती हैं।उन्होंने कई फिल्मों और संगीत वीडियो में भी अभिनय किया है। वह वर्तमान में ज़ी टीवी की हैवान पर निशा के रूप में दिखाई।

Samarth Bharat news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat news