Latest Update

भाजपा युवा मोर्चा ने रुड़की में संकल्प दौड़ का आयोजन किया

रुड़की। राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा द्वारा स्वदेशी संकल्प दौड़ का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनको नमन किया। इस अवसर पर स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने वाली संस्थाओं को सम्मानित भी किया।
रुड़की नगर निगम के मुख्य द्वार से भाजयुमो जिलाध्यक्ष विभोर सेठी के नेतृत्व में शुरू हुई दौड़ का उद्घाटन भाजयुमो प्रदेश महामंत्री मुलायम सिंह रावत,भाजपा जिलाध्यक्ष डॉक्टर मधु सिंह और विधायक प्रदीप बत्रा ने किया। उन्होंने कहा स्वामी विवेकानंद का उठो, जागो और लक्ष्य की प्राप्ति तक रुको मत का संदेश देश की मजबूत नींव के लिए युवाओं को हमेशा प्रेरित करता रहेगा। भाजयुमो जिलाध्यक्ष उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र के संकल्प की ओर अग्रसर है तथा वर्ष 2047 तक भारत को विकसित बनाने में युवाओं की भूमिका निर्णायक होगी। भाजयुमो जिलाध्यक्ष विभोर सेठी ने वोकल फॉर लोकल के संदेश को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा मेक इन इंडिया, स्किल इंडिया जैसे अभियान सबको मिलकर आगे बढ़ाने होंगे। अन्य वक्ताओं ने युवाओं से नशे से दूर रहने, अनुशासन अपनाने, शिक्षा-कौशल विकास पर जोर देने तथा राष्ट्र कर्तव्यों का पालन करने का विशेष आह्वान किया। इस अवसर पर राज्य मंत्री शोभाराम प्रजापति,प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश गिरि,जिला महामंत्री अक्षय प्रताप सिंह,सागर गोयल,मंडल अध्यक्ष अवनीश शर्मा,सुमित अग्रवाल,कुशाग्र गर्ग,गौरव त्यागी आदि मौजूद रहे।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News