Latest Update

प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया

रुड़की। त्यागी कल्याण एवं विकास समिति द्वारा प्रतिभा अलंकरण एवं बुजुर्ग सम्मान समारोह बीएसएम इंटर कॉलेज में आयोजित किया गया। 

 समारोह में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक एवं प्रोफेशनल कोर्सेज में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले लगभग 200 बच्चों को स्मृतिचिन्ह एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही मेडिकल, एनडीए एवं सी डी एस में चयनित बच्चों एवं खेलों में भी विशेष उपलब्धि प्राप्त बच्चों तथा 80 वर्ष पूरी कर चुके 11 बुजुर्गों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में त्यागी समाज रुड़की के उपाध्यक्ष डॉ प्रदीप त्यागी को भी रेल मंत्रालय की नॉर्दर्न रेलवे सलाहकार समिति का सदस्य बनने पर और पार्षद अनुराग त्यागी व नितिन त्यागी को भी सम्मानित किया गया।

 समारोह के मुख्य अतिथि आईआईटी रुड़की के डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर डॉ ब्रजीव त्यागी ने छात्रों से अच्छी व गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्राप्त कर बेहतर करियर बनाने तथा सदेव समाज व राष्ट्रहित में आगे बढ़कर काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा शिक्षा के द्वारा ही कोई समाज आगे बढ़ सकता है तथा शिक्षा के द्वारा ही व्यक्ति आर्थिक, सामाजिक एवं मानसिक रूप से ताकतवर बनता है। समिति के संरक्षक डॉ राकेश त्यागी ने कहा कि त्यागी समाज आजादी के आंदोलन के समय से ही राष्ट्रहित में काम करता आया है। उन्होंने बच्चों से आह्वान किया कि सेना, विज्ञान और चिकित्सा के क्षेत्र में अपने करियर बनाकर राष्ट्रपति में कार्य करें।समिति के अध्यक्ष अनिरुद्ध त्यागी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए छात्रों को उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी।कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष अनिरुद्ध त्यागी एवं संचालन उपाध्यक्ष प्रदीप त्यागी व महामंत्री श्याम कुमार त्यागी ने संयुक्त रूप से किया। 

 कार्यक्रम में संरक्षक डॉ राकेश त्यागी, अध्यक्ष अनिरुद्ध त्यागी, उपाध्यक्ष मुनेश त्यागी, विकास त्यागी, प्रदीप त्यागी, बृजेश फौजी, नरोत्तम त्यागी,एड बृजेश त्यागी, एड मुकेश त्यागी,सुशील त्यागी, शिवकुमार त्यागी, संजीव त्यागी, त्यागी समाज चेरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष नवीन त्यागी, अनुराग त्यागी, अशोक त्यागी, योगेश त्यागी, विकास त्यागी, विनोद त्यागी आयुष त्यागी, बालिस्टर त्यागी, कुलभूषण त्यागी, गुरुदत्त त्यागी,प्रदोष त्यागी, राहुल त्यागी, प्रमोद त्यागी, अनिल त्यागी,आदेश त्यागी, अमित त्यागी, नितिन त्यागी, विवेक त्यागी आदि उपस्थित रहे।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News