Latest Update

रादौर 11 नवंबर: महाराजा शूरसैनी जयंती को लेकर 16 नवंबर को नारनौल में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम को लेकर प्रचार जोरो से चल रहा है।

रादौर 11 नवंबर: महाराजा शूरसैनी जयंती को लेकर 16 नवंबर को नारनौल में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम को लेकर प्रचार जोरो से चल रहा है। सैनी समाज रादौर के प्रधान संदीप सैनी ने मंगलवार को गांव टोपरा खुर्द, अकबरपुर, दुधला, धौडंग, दामला आदि गांवों का दौरा किया। इस अवसर पर प्रधान संदीप सैनी ने बताया कि 16 नवंबर को नई अनाज मंडी नारनौल में आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर गांवों का दौरा किया जा रहा है। विधानसभा रादौर से सैंकड़ों की संख्या में समाज के लोग भाग लेने नारनौल रवाना होंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम को लेकर गांवों का दौराकर ग्रामीणों को निमंत्रण दिया जा रहा। उन्होंने सभी से अपील की है कि सभी अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाए। इस अवसर पर सरपंच देवेंद्र सिंह सैनी, सरपंच रिंपी सैनी, सरपंच अमन सैनी, सरपंच मोहित सैनी, सुमित सैनी, विक्रम सैनी, जगन चौहान, रविंद्र सिंह, हरप्रीत सिंह, मायाराम सैनी, संदीप सैनी टोपरा खुर्द, बिट्टू, बंटी, विक्की सैनी आदि उपस्थित रहे।    

रादौर – मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों को निमंत्रण देते प्रधान संदीप सैनी।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News