Latest Update

पुलिस ने एक आरोपी को 60 शीशी प्रतिबंधित दवाई (कोडीन फास्फेट) के साथ पकडा गया

रुड़की। मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के निर्देशन में मादक पदार्थ (अवैध शराब/स्मैक/चरस/गांजा/नशीली दवाइयां आदि) तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे की प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुड़की हरिद्वार के कुशल नेत्तृव में दौराने चैकिंग कोतवाली रुड़की पुलिस द्वारा आज गश्त व चैकिंग के दौरान नहर पटरी से ए टू ज की ओर जाने वाले रास्ते पर एक आरोपी 60 शीशी कफ सिरप प्रतिबंधित दवाई (कोडीन फास्फेट) के साथ पकडा गया। नाम पता पूछा तो आरोपी ने अपना नाम भूपेंद्र कुमार पुत्र गुरु चरण लाल निवासी ग्राम बटोहा पोस्ट किला थाना धुरी सदर जिला संगरूर पंजाब हाल निवासी केयर ऑफ नानाजी नरेश कुमार निवासी शक्ति कला मंदिर वाली गली बरना थाना सिटी जिला बरनाल पंजाब बताया आरोपी के विरुद्ध कोतवाली रुड़की पर एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। आरोपी भूपेंद्र कुमार पुत्र गुरु चरण लाल निवासी ग्राम बटोहा पोस्ट किला थाना धुरी सदर जिला संगरूर पंजाब हाल निवासी केयर ऑफ नानाजी नरेश कुमार निवासी शक्ति कला मंदिर वाली गली बरना थाना सिटी जिला बरनाल पंजाब का चालान किया।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News