Latest Update

“एक तू सच्चा तेरा नाम सच्चा “सत्संग मंडल ने  शोभायात्रा निकाली

रूड़की। भगवान कार्तिकेय स्वामी के जन्मोत्सव के अवसर पर “एक तू सच्चा तेरा नाम सच्चा “सत्संग मंडल के तत्वाधान में एक भव्य शोभायात्रा नगर निगम रुड़की से प्रारंभ होकर रामलीला मैदान रामनगर तक निकाली गई। जिसमें हजारों की संख्या में सत्संगी भक्तों ने उत्साह पूर्वक घोड़े आदि की सवारी करते हुए ढोल दमाऊ वाद्य यंत्रों की धुन पर भक्ति मय भाव से थिरकते हुए भाग लिया। पूरे शोभायात्रा में सत्पुरुष बाबा फुलसंदे वाले स्वयं उपस्थित रहे, साथ ही सैकड़ो भक्त एक तू सच्चा तेरा नाम सच्चा के बैनर लिए देवभूमि भारत माता की जय के गगन भेदी उद्घोष लगाते हुए नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए शोभायात्रा में भाग लिए। इसमें बड़ी संख्या में भारत माता, वेद माता, सप्त ऋषि ,श्री राम दरबार, शिव दरबार आदि की दर्जनों झांकियां निकाली गई। स्थान स्थान पर नगर वासियों ने सत्पुरुष बाबा फुलसंदे वालों पर पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया। सभी भक्तजन बहुत ही अनुशासित एवं कतारबद्ध होकर शोभायात्रा में भाग लिए जिसकी नगर वासियों ने भूरी भूरी प्रशंसा की। शोभायात्रा में सम्मिलित होकर सत्पुरुष बाबा का दिव्य भव्य स्वागत करने वालों में मेयर नगर निगम श्रीमती अनीता अग्रवाल वरिष्ठ भाजपा नेता ललित मोहन अग्रवाल भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश गिरी संस्कार भारती के प्रदेश मंत्री डॉ राजकुमार उपाध्याय भाजपा मंडल अध्यक्ष बृजमोहन सैनी अवनीश शर्मा सभासद चंद्रप्रकाश बाटा स्वच्छता एम्बेसडर रमेश भटेजा शिक्षाविद डॉ मनीष श्रीवास्तव मनोकांत त्यागी सतीश शर्मा अनुज अत्रे अमित कपूर भीमसेन मेहंदीरत्ता सुरेश गेरा राजेश शर्मा महेंद्र वर्मा धीर सिंह सैनी संजय छाबड़ा अभिमन्यु कुमार बहन सुषमा मदान डॉ भावना शर्मा मधु सुषमा वीणा अनीता शर्मा सहित भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे सत्संगी डॉक्टर अशोक शर्मा आर्य ने बताया की सत्पुरुष बाबा फुलसंदे वालों का दिव्य प्रवचन आगामी 29 अक्टूबर तक रामलीला मैदान रामनगर में चलेगा। जिसे यूट्यूब पर लाइव भी सुना जा सकेगा।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News