Latest Update

ईमलीखेड़ा में घनी आबादी वाले क्षेत्र से घर के अंदर से मिला अवैध पटाखों का भंडारण

ईमलीखेड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के दिशा-निर्देशन में दीपावली पर्व के दृष्टिगत जनपद में अवैध पटाखों के भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना पिरान कलियर पुलिस द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई।

थाना पिरान कलियर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम इमलीखेड़ा क्षेत्र में एक घर के अंदर घनी आबादी के बीच भारी मात्रा में अवैध पटाखों का भंडारण किया गया है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

सूचना पर थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार द्वारा तत्काल पुलिस टीम गठित की गई एवं तहसीलदार रूड़की विकास अवस्थी को मौके पर बुलाकर संयुक्त रूप से छापामारी की गई। मौके पर तलाशी के दौरान घर के दो कमरों में पटाखे भरे हुए थे जिन्हेलगभग 35 बड़ी गत्ते की पेटियाँ में भरकर कब्जे में लिया गया जिनमें विभिन्न प्रकार के अवैध पटाखे थे। बरामदगी की अनुमानित कीमत लगभग ₹15-17 लाख आँकी गई है। पुलिस द्वारा मौके पर मौजूद व्यक्ति से पटाखों के भंडारण संबंधी लाइसेंस माँगा गया, जो प्रस्तुत नहीं किया जा सका। इससे यह स्पष्ट हुआ कि उक्त व्यक्ति बिना अनुमति के अवैध रूप से पटाखों का भंडारण कर रहा था।

पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए आरोपी को मौके से हिरासत में लिया गया, और बरामद पटाखों को कब्जे पुलिस में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए अभियोग पंजीकृत किया गया।

पुलिस की समय से एवं त्वरित कार्यवाही से एक संभावित बड़ी दुर्घटना टल गई यदि आबादी में किसी प्रकार की दुर्घटना घटित होती तो पूरा गांव प्रभावित हो सकता था। शुभम पाल पिता का नाम राधेश्याम निवासी ग्राम इमलीखेड़ा होगी गिरफ्तार किया गया है।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News