Latest Update

थानाध्यक्ष जीआरपी देहरादून अशोक कुमार बने इंस्पैक्टर, SP GRP तृप्ति भट्ट ने पहनाए स्टार*

*2008 बैच के पुलिस ऑफिसर को पीपिंग सेरेमनी के दौरान तीसरा स्टार लगाए जाने पर पूरे जीआरपी स्टाफ ने दी बधाई*

*मिष्ठान वितरण के दौरान समस्त जीआरपी परिवार ने दी भविष्य हेतु शुभकामनाएं💐*

आज दिनांक 03.06.2025 को IPS तृप्ति भट्ट द्वारा थानाध्यक्ष जीआरपी देहरादून अशोक कुमार को उप निरीक्षक से निरीक्षक पद पर पदोन्नत होने पर कंधे पर तीसरा स्टार “बैच” लगाकर तालियों की गड़गड़ाहट के बीच शुभकामनायें दी गई।

श्री अशोक कुमार वर्ष 2008 बैच के सीधी भर्ती के उपनिरीक्षक हैं जो काम की अच्छी जानकारी एवं अपने मधुर व्यवहार के कारण पूरे स्टाफ में लोकप्रिय हैं। 

मिष्ठान वितरण के दौरान समस्त जीआरपी पुलिस परिवार द्वारा श्री अशोक कुमार को उनके अग्रिम सुनहरे भविष्य हेतु हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी गईं। इस दौरान आज पूरे दिनभर जीआरपी पुलिस कार्यालय में खुशी का माहौल बना रहा💐

Samarth Bharat news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat news