Skip to content
Home » समाजसेवी अनूप डुकलान ने जरूरतमंद परिवार के 50 बच्चों को बांटे स्कूल बैग 

समाजसेवी अनूप डुकलान ने जरूरतमंद परिवार के 50 बच्चों को बांटे स्कूल बैग 

हरिद्वार। निःशुल्क स्पर्श गंगा समर कैंप के छठे दिन समाजसेवी अनूप डुकलान और मनीषा डुकलान ने बस्ती में रहने वाले जरूरतमंद परिवार के बच्चों को स्कूल बैग, जूस ,बिस्कुट और चाकलेट बांटी है।

समाजसेवी अनूप डुकलान द्वारा बच्चों को अनुशासन और आत्म-नियंत्रण का महत्व समझाया गया। साथ ही उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा दी गई। उन्होंने बच्चों को बताया कि हर बच्चे के अंदर कोई न कोई प्रतिभा छुपी होती है। मेहनत और लग्न से बच्चे अपनी प्रतिभा को निखार कर देश और समाज में रोल मॉडल बन सकते है बच्चों को माँ गंगा को स्वच्छ निर्मल बनाने के लिये संकल्प दिलाया । कैंप संयोजिका रीता चमोली ने बताया कि यह कैंप पूरी तरह निशुल्क है। और इसमें हम आसपास की बस्ती में रहने वाले जरूरतमंद परिवार के बच्चों को डांस,योग,ज्वेलरी मेकिंग,आर्ट एंड क्राफ्ट बनाना सीखा रहे हैं । कनक आत्रे और रिद्दी श्री राजवंश बच्चों को प्रशिक्षित कर रही है और रोज़ तीन घंटे बच्चों को डांस,योग और आर्ट निशुल्क सीखा रही है। स्पर्श गंगा संयोजिका मनु रावत ने कहा कि कैंप का मुख्य उद्देश्य बच्चों में रचनात्मकता का विकास करना है। साथ ही उनमें आत्म अनुशासन, नेतृत्व और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना जागृत करना है। समृद्ध डुकलान,अर्जुन डुकालान रिद्दी राजवंश, कनक आत्रे,मालती भारद्वाज, बिमला ढोड़ियाल,मंजू नौटियाल, आदि कैंप में सहयोग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *