Skip to content
Home » वरिष्‍ठ वैज्ञानिक डॉ. अनिल कुमार लोहनी को उनके रिटायरमैन्‍ट के अवसर पर उनके 35 साल के जल संसाधन के क्षेत्र में किये गये उत्‍कृष्‍ठ कार्यों के लिए विप्र विभूति के रूप में सम्‍मानित किया गया।

वरिष्‍ठ वैज्ञानिक डॉ. अनिल कुमार लोहनी को उनके रिटायरमैन्‍ट के अवसर पर उनके 35 साल के जल संसाधन के क्षेत्र में किये गये उत्‍कृष्‍ठ कार्यों के लिए विप्र विभूति के रूप में सम्‍मानित किया गया।

विप्र फाउन्‍डेशन 11 जोन- ए की बैठक का आयोजन 30 मई, 2025 को किया गया ।

राष्‍ट्रीय जलविज्ञान संस्‍थान के वरिष्‍ठ वैज्ञानिक डॉ. अनिल कुमार लोहनी को उनके रिटायरमैन्‍ट के अवसर पर उनके 35 साल के जल संसाधन के क्षेत्र में किये गये उत्‍कृष्‍ठ कार्यों के लिए विप्र विभूति के रूप में सम्‍मानित किया गया ।

सचिव पवन कुमार ने कहा डॉ. अनिल कुमार लोहनी अपने कार्यालय के कार्यों के साथ-साथ हमेशा देश हित एवं समाज के कार्यों में लगे रहते हैं जिसके लिए आज उन्‍हें विप्र विभूति सम्‍मान से सम्‍मानित किया जा रहा है।

अध्‍यक्ष अश्‍वनी भारद्वाज ने कहा कि लोहनी जी के उत्‍कृष्‍ठ कार्यों के लिए विप्र फान्‍डेशन के मुख्‍यालय से भी एक प्रशस्‍ति पत्र प्राप्‍त हुआ जिसमें उनके जल संसाधन के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा की गई है । कोषाध्‍यक्ष प्रदीप शर्मा ने पगड़ी पहनाकर उनका स्‍वागत किया तथा कहा कि आपका मार्गदर्शन विप्र फाउन्‍डेशन को सदैव प्राप्‍त होता रहेगा । डॉ. सुरजीत ने कहा कि लोहनी जी ने अयोध्‍या में राम मंदिर निर्माण के दौरान उत्‍तर प्रदेश सरकार को भी जल के क्षेत्र में अपना योगदान प्रदान किया है । नगर अध्‍यक्ष मुकेश शर्मा ने कहा कि लोहनी जी को सर्वसम्‍मति से विप्र फाउन्‍डेशन 11जोन ए हिमाचल एवं उत्‍तराखंड के संरक्षक की जिम्‍मेदारी भी प्रदान की जाती है । सह सचिव पदम शर्मा ने बैठक में उपस्‍थित सभी सदस्‍यों का धन्‍यवाद प्रदान किया । इस बैठक में कुलदीप शर्मा, प्रदीप शर्मा, आशीष कुमार बनर्जी, के.डी. शर्मा, सुजीत शर्मा, नीरज शर्मा, चारू पाण्‍डेय, दिलिप तिवारी, विकास, राहुल शर्मा, विक्रान्‍त शर्मा, पदम शर्मा, आशीष शर्मा गौरव शर्मा, सुनील शर्मा, विपिन जोशी, आदि उपस्‍थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *