Skip to content
Home » समर कैंप मे छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

समर कैंप मे छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

झबरेड़ा। पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज लाठरदेवा हूण के प्रांगण में सात दिवसीय समर कैंप में छात्र-छात्राओं में जबरदस्त उत्साह दिखाई दिया और उन्होंने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। समर कैंप में खानमपुर कसौली, नूरपुर बूढ़पुर और लाठरदेवा हूण प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। समर कैंप में पीएम प्रभारी विपुल सालार, समर कैंप प्रभारी जितेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार मिश्रा, संजय दीक्षित, इकराम अली, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अलका रानी हेमलता, राकेश शर्मा,सुशील कुमार, सीआरसी विवेक राठी तथा आलोक द्विवेदी ने उपस्थित होकर अपना सहयोग दिया। 

इस अवसर पर पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज लाठरदेवा हूण के प्रधानाचार्य ने सभी छात्र-छात्राओं एवं सहयोगियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *