
महापौर अनीता अग्रवाल ने नगर निगम रुड़की के अधिकारियों की टीम को साथ ले जाकर पूर्वावली क्षेत्र का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं व समस्याओं के बारे में जानकारी ली। महापौर ने इस दौरान नाले व नालियों की चल रही सफाई कार्य की वास्तविक स्थिति भी देखी। इस अवसर पर महापौर अनीता अग्रवाल ने कहा है कि नगर निगम क्षेत्र का तेजी से विकास हो रहा है और जो भी समस्याएं सामने आ रही है। उनका समय रहते निस्तारण कराया जा रहा है।







