
रादौर, 1 मई: सैनी समाज रादौर के प्रधान संदीप सैनी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से उनके चंडीगढ़ स्थित आवास संत कबीर कुटीर पर मिला। प्रधान संदीप सैनी ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पटका पहनाकर सम्मानित किया। संदीप सैनी ने मुख्यमंत्री के समक्ष एचकेआरएन में लगे सुरक्षा कर्मचारियों जल्द से जल्द रोजगार सुरक्षा पत्र जारी करने की मांग की। जिस पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जॉब सुरक्षा गारंटी पत्र जल्द जारी करने का आश्वासन दिया। वहीं संदीप सैनी ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को रादौर क्षेत्र की समस्याओं से अवगत करवाया। उन्होंने रादौर में निर्माणाधीन खेल स्टेडियम का कार्य प्रदेश स्तर की सुविधाओं के तहत पूरा करवाने की मांग की। इस अवसर पर सहारनपुर जिला अध्यक्ष डॉ महिंद्र सिंह सैनी, पदम सैनी, सतीश सैनी मंडल महामंत्री, अमन सैनी सरपंच आदि उपस्थित रहे।

रादौर – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पटका पहनाकर सम्मानित करते प्रधान संदीप सैनी व अन्य।






























