पर्यावरण को समर्पित रही महात्मा ज्योतिबा फुले की 198वीं जयंती उत्सव -समाज उत्थान न्यास संस्था गुरुग्राम ने राहगिरों को पौधे वितरण किये

गुरुग्राम। समाज सुधार, पर्यावरण सुधार की बातें सिर्फ भाषणों में ही नहीं होनी चाहिए, इन्हें धरातल पर भी उतारा जाना चाहिए। इसी उद्देश्य से समाज उत्थान न्यास संस्था गुरुग्राम की ओर से इस भी महात्मा ज्योतिबा फुले की 198वीं जयंती उत्सव को पर्यावरण को समर्पित किया। इस दौरान राहगिरों को पौधे वितरित करके उन्हें हरियाली के लिए प्रेरित किया गया। 

समाज उत्थान न्यास गुरुग्राम संस्था के पदाधिकारियों की ओर से इस बार भी महात्मा ज्योतिबा फुले जी की 198वीं जयंती उत्सव को पर्यावरण से जोडक़र मनाया गया। इस अवसर पर गुरुग्राम के विधायक भाई मुकेश शर्मा, श्रीपाल सैनी, राष्ट्रीय अध्यक्ष महात्मा फुले ट्रस्ट दिल्ली, पूर्व मेयर मधु आजाद, चेयरमैन नरेश सैनी सोहना, पूर्व पार्षद सुभाष सिंगला, पवन सैनी प्रदेश सहसचिव मजदूर यूनियन हरियाणा, पार्षद भाई गगन दीप, पार्षद पवन सैनी, पार्षद रेखा सैनी, पार्षद आशीष गुप्ता, भाई कपिल सलूजा प्रधान श्री दुर्गा रामलीला कमेटी, समाजसेवी वीरेंदर गढ़ी हरसरू, जितेंद्र सैनी पूर्व उपाध्यक्ष बार एसोसिएशन गुरुग्राम, आकाश अतिथि के रूप में पहुंचे। 

संस्था के संरक्षक सूबे सिंह, बुधराम सैनी, चेयरमैन नरेश कुमार, कोषाध्यक्ष विकास, महासचिव हितेश, सगठन सचिव भाई गौतम, चीफ काउंसलर कुलवंत, कृष्ण, रेवाड़ी जिला भाजपा प्रभारी नीलम सैनी, युवा सैनी समाज विकास समिति के प्रधान कृष्ण गोपाल, प्रधान राजकुमार सैनी, रणबीर सैनी खेड़ा, दुष्यत, रविंदर, राकेश सैनी, जग प्रवेश, केशव, रवि, मयंक, अक्षत, विजय, चंद्रपाल, महावीर, नानक चंद, एडवोकेट मुकेश, कृष्ण झाड़सा, मंजीत जैलदार, करण सिंह, राजू सैनी, वीरेंदर समेत अनेक लोगों ने अतिथियों के साथ मिलकर राहगिरों को गमले में लगे पौधे वितरित किए।   

गुरुग्राम विधायक मुकेश शर्मा ने कहा कि समाज उत्थान न्यास संस्था के सदस्यों की ओर से महापुरुष महात्मा ज्योतिबा फुले जी की 198वीं जयंती उत्सव के अवसर पर पौधे वितरण का नेक काम किया है। हकीकत में संस्थाओं का उद्देश्य समाज में ऐसी शुरुआत करने का होना चाहिए, जो आगे चलकर सर्व समाज के लिए उदाहरण पेश करें और समाज उत्थान न्यास संस्था निरंतर इस उद्देश्य को लेकर आगे बढ़ रही है। मेरी शुभकामनाएं सदैव संस्था के साथ हैं। 

निवर्तमान मेयर मधु आजाद ने कहा कि पेड़-पौधों के बिना हमारी जीवन शून्य है। इनके बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। पेड़ों से ही ऑक्सीजन मिलती है और पेड़ ही बरसात लाने का काम करते हैं। पौधे वितरित करने से लोगो में पेड़ पौधे लगाने की जागरूकता आएगी। समाज उत्थान न्यास संस्था का यह कार्य सराहनीय है। 

राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री श्रीपाल सैनी ने कहा कि समाज उत्थान न्यास का यह प्रयास जरूर रंग लाएगा। समाज में लोग जागरुक होंगे। युवाओं ने बुजुर्गों के आशीर्वाद से जिस तरह से यह कार्य शुरू किया है, इसके सकारात्मक परिणाम होंगे। संस्था पर्यावरण के साथ साथ बच्चों को शिक्षा के प्रति भी जागरूक करती रहती है। 

चेयरमैन नरेश सैनी ने कहा कि पर्यावरण की देखरेख और रक्षा हमें बच्चों को भी सिखानी चाहिए। पर्यावरण बेहतर बनाए रखने के लिए बच्चों को भी जागरुक किया जाए और उनके प्रत्येक जन्मदिवस पर उनसे एक पौधा अवश्य लगवाया जाए। 

समाज उत्थान न्यास संस्था के अध्यक्ष गगन दीप ने कहा कि संस्था का प्रयास यही रहता है कि सामाजिक विषयों व मुद्दों पर काम करके समाज के हर वर्ग को जागरुक किया जाए। भविष्य में भी जागरुकता के लिए इस तरह के अभियान चलाए जाएंगे।

Samarth Bharat news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat news