
फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप के द्वारा ब्राह्मण समाज पर की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में आज ब्राह्मण युवाओं ने ब्राह्मण नेता दीपक पांडे के नेतृत्व में गंगनहर कोतवाली में फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप के खिलाफ तहरीर दी। और कहा इस पर मुकदमा दर्ज होकर गिरफ्तारी होनी चाहिए। उन्होंने ब्राह्मण समाज की भावनाओं को आहत किया है जिससे ब्राह्मण समाज में व्यापक रोष फैला हुआ है। तहरीर देने वालों में प्रमुख रूप से गौरव त्यागी सुजल कौशिक नितिन त्यागी अंकित गौतम रजत गौतम शिवम कौशिक नवल जोशी अर्पित शर्मा गौरव शर्मा सहित कई युवा सम्मिलित हुए।










