*देश में एक साथ चुनाव ना होने से देश की युवा पीढ़ी के सपने बर्बाद हो रहे बार बार चुनावों में समय और अवैध पैसे की खपत होती* है  आशीष वाजपेयी

राजनीतिक अखाड़ा के द्वारा आयोजित एक राष्ट्र एक चुनाव के चर्चा संवाद में मुख्य वक्ता के तौर पर पूर्णकालिक सामाजिक कार्यकर्ता आशीष वाजपेयी ने मंगलवार को जिला पंचायत गेस्ट हाउस रुड़की के सिविल लाइन में कहा कि प्रबुद्ध एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के बीच में संवाद के दौरान कहा देश और राज्यों के बार-बार चुनाव होना देश के लिए एक बड़ी समस्या, एक बड़ा मुद्दा है और देश की युवा पीढ़ी के समय भविष्य और पैसा बर्बाद हो रहा है इस बर्बादी को रोकने के लिए देश के युवाओं को महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी अगर देश में निष्पक्ष चुनाव नहीं होंगे तो देश में लंबे समय तक लोकतंत्र नहीं चल सकता। “लोकतंत्र के साथ चुनाव अनिवार्य है और चुनाव निष्पक्ष और स्वतंत्र तरीके से हो, यह भी उसके लिए आवश्यक है। लेकिन आजादी के बाद से अब तक लगातार एक के बाद एक चुनाव कराते रहना एक बहुत बड़ी चुनौती बन गया है देश में समय-समय पर बहुत सारे बदलाव हुए। खुशी की बात है कि बदलाव के क्रम में इस देश में (एक राष्ट्र-एक चुनाव की) नई बहस चर्चा जन आंदोलन बने और देश में एक साथ सभी चुनाव करा कर समस्याओं का समाधान किया जा सकता है।” दुनिया बदल रही है तो देश अब पुरानी व्यवस्था से नहीं चल सकता उन्होंने कहा कि बदलती दुनिया और देश की आवश्यकता के अनुसार देश की सरकारों ने कानून में भी बदलाव किया। उन्होंने कहा कि देश की आवश्यकता के अनुसार शिक्षा की व्यवस्था में बदलवा हुआ तो अब युवा पीढ़ी को चुनाव की व्यवस्था को बदलना है और अवैध रूप से देश के अंदर बने मतदाताओं को चुनाव आयोग को पहचान करके उनका मतदाता पहचान पत्र कैंसिल कर कर अवैध घुसपैठिया घोषित करके देश से बाहर भी करना चाहिए क्योंकि अवैध घुसपैठियों हमारे देश की आम जनमानस के हक को मार रहा है और देश की हर व्यवस्था के ऊपर बोझ बनता जा रहा है कार्यक्रम संयोजक मुनीष शर्मा महानगर प्रेस क्लब सचिव 

इस दौरान सुरेंद कुमार ध्रव सिंह आदित्य त्यागी अकित आर्य डाक्टर नवीन अरोड़ा धर्मवीर शर्मा सौरभ पंवार अश्वनी कौशिक सर्वेश गोस्वामी सचिन नानदेव सुभाष सीमा चौधरी रश्मि चौधरी ममते चहल मितुशी सुधा मंडोला अरोड़ा दीपक सिंह राम गोपाल कंसल वैद्य टेक वल्लभ आदि लोग मौजूद रहे

Samarth Bharat news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat news