
आज दिनांक 26 दिसंबर 2024 को समाजसेवी युवा ब्रिगेड के अध्यक्ष रवि चौटाला एवं प्रदेश संयोजक सफाई कर्मचारी आंदोलन उत्तराखंड अमर बेनीवाल द्वारा महानगर रुड़की प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित सचिव मुनीष शर्मा को उनके आवास पर जाकर महर्षि वाल्मीकि जी का चित्र एवं पुष्प गुच्छ भेंट देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रवि चौटाला द्वारा मुनीष शर्मा को शुभकामनाएं प्रेषित की गई। इस अवसर पर पत्रकार मुनीष शर्मा ने रवि चौटाला एवं अमर बेनीवाल सहित संपूर्ण वाल्मीकि समाज को धन्यवाद प्रेषित किया।







