Latest Update

अशोक वर्मा को हटाकर अंबिक सिंह अध्यक्ष बने राज्य मत्स्य सहकारी संघ की बैठक में अध्यक्ष के खिलाफ आया अविश्वास प्रस्ताव पास

रुड़की। रुड़की में राज्य मत्स्य सहकारी संघ समिति संघ उत्तराखंड की विशेष बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में वर्तमान अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के साथ संघ के अध्यक्ष पद पर बदलाव का निर्णय लिया गया। जिसमें अशोक कुमार वर्मा को हटाते हुए सर्वसम्मति से अंबिक सिंह को संघ का नया अध्यक्ष चुना गया। इस बैठक में 12 में से नौ सदस्य उपस्थित रहे जबकि तीन अनुपस्थित रहे।

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आशीष कुमार मिश्रा के नेतृत्व में उनके तहसील स्थित कार्यालय में आयोजित बैठक में संघ के 12 सदस्यों में से अशोक वर्मा,पुष्पेंद्र सिंह और गौरव कुमार अनुपस्थित रहे। अन्य नौ सदस्यों की उपस्थित में हुई बैठक में अध्यक्ष अशोक वर्मा के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया जिसमें नए अध्यक्ष के रूप में सर्वसम्मति से उपाध्यक्ष रहे अंबिक सिंह को अध्यक्ष चुना गया। पदभार ग्रहण करते हुए उन्होंने कहा कि वह सहकारिता के मूल सिद्धांतों को सशक्त बनाने और संघ के सभी हितधारकों के लिए विकास एवं समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे। सिंह ने यह भी आश्वासन दिया कि संघ में पारदर्शिता और जनहित को सर्वोपरि रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि वह संघ के कार्यों को और अधिक प्रभावी और समाजोपयोगी बनाने के लिए टीमवर्क और सहयोग को प्राथमिकता देंगे।संघ के अन्य सदस्यों ने भी अंबिक सिंह को बधाई देते हुए उनके नेतृत्व में संघ के उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन और सामूहिक शुभकामनाओं के साथ हुआ। बैठक में उपस्थित रहे सदस्यों में अंबिक सिंह,भगत सिंह,संदीप भोज,दशरथी देवी,नंदन राम,नरेंद्र सिंह रावत,विजय सिंह,दीक्षा सक्सेना और चंदन सिंह नेगी शामिल रहे।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News