Latest Update

विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया

पथरी। आज दो दिवसीय सेस्टोबोल स्टेट चैंपियनशिप का समापन महारानी लक्ष्मीबाई स्टेडियम बहादुरपुर जट में हो गया। चैंपियनशिप के समापन के अवसर पर प्रदेश संयोजक बजरंग दल अनुज वालिया ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित होने इस प्रकार की प्रतियोगिता से खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिलता है। और वह नए खेलों को जानकर उन्हें प्रतिभाग कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को अपने शरीर और स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। जिससे कि वह अच्छे खेल का प्रदर्शन कर सकें। इस अवसर पर खेल संयोजक धर्मेंद्र सिंह चौहान ने सभी का धन्यवाद किया उन्होंने उत्तराखंड के अलग-अलग जिलों से आई हुई टीम और उनके कोच का स्वागत किया। सीनियर सेस्टोबोल चैंपियनशिप में पौड़ी गढ़वाल की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर कोटद्वार की टीम रही जूनियर सेस्टोबोल चैंपियनशिप में कोटद्वार की टीम प्रथम और हरिद्वार की टीम दूसरे स्थान पर रही। इस अवसर पर सौरव चौहान, जिवेंद्र तोमर, अरुण रेड्डी, शशिकांत शर्मा ,अरुण कुमार, रजनीश चौधरी, ग्राम सभा सदस्य गुल सरोवर, लक्ष्मी देवी, सुनीता गुप्ता, रीना कुमारी, निर्दोष कुमार, हिमांशु आदि उपस्थित रहे।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News