
अविरल गंगा शाखा रुड़की ने वासुदेव मैथिली इंटर कॉलेज रुड़की में भारत को जानो प्रतियोगिता प्रश्न मंच का आयोजन किया जिसमे रूड़की के 11 विद्यालयों की जूनियर और सीनियर वर्ग की टीमों ने भाग लिया। सर्वप्रथम वासुदेव मैथिली स्कूल के प्रिंसिपल श्री राजेश चौहान जी ने दीप प्रज्वलन किया और स्कूली बच्चों ने वंदे मातरम् गीत प्रस्तुत किया ।शाखाध्यक्ष प्रीति अग्रवाल ने सभी का स्वागत किया।डॉ सत्येंद्र मित्तल जी ने प्रतिभागी बच्चों की

टजूनियर सीनियर वर्ग की टीमों को प्रतियोगिता की नियमावली बताते हुए प्रश्नमंच संपादित किया।सभी बच्चों ने उत्साहित होकर प्रश्नों के जवाब दिए।शिवालिक पब्लिक स्कूल डंडेरा फाटक रुड़की की जूनियर वर्ग शिवि और शिवांक तथा सीनियर वर्ग भी इसी स्कूल के खनक और लक्ष्य प्रथम स्थान पर रहे और प्रांतीय स्तर पर होने वाली परीक्षा में शाखा का प्रतिनिधित्व करेंगे ।शाखा के


सदस्य ममता चंद्रा,डॉ संगीता, डॉ प्रदीप, नीलम, राधिका,राजेंद्र गिरी जी ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई, सुनील जैन,पीयूष गर्ग, नीरज मित्तल, सुगंध जैन, बबिता आहूजा, चौरसिया जी, अंजली गर्ग,शैलेन्द्र जी, अनिल महेश्वरी, विमलेश गिरी,अरुणा मित्तल, संजय जी और वर्णित सदस्यों ने अपना पूरा योगदान दिया।सचिव रमा गुप्ता ने सभी को धन्यवाद दिया।






