Latest Update

जरूरतमंदों के लिए समय-समय पर रक्तदान करना जरूरी   उत्तराखंड बटालियन एनसीसी, रुड़की के कैडेट्स द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया

रुड़की। आज एनसीसी के 77वें स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर 84 उत्तराखंड बटालियन एनसीसी, रुड़की के कैडेट्स द्वारा बटालियन परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । जिसमें रूड़की नगर के विभिन्न विश्वविद्यालयो, महाविद्यालयो के एनसीसी कैडेट्स ने प्रतिभाग किया व रुड़की ब्लड सेंटर के डॉ अखिल सैनी व टीम के साथ मिलकर 88 यूनिट रक्त एकत्रित किया ।

रक्तदान शिविर का शुभारंभ बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल रामकृष्णन रमेश द्वारा किया गया। उनके द्वारा अपने उद्बोधन में बताया गया की जिन कैडेटस ने रक्तदान किया है । उन्होंने यह साबित किया है कि वह समाज के जिम्मेदार नागरिक है । आपके द्वारा किया जाने वाला रक्तदान एक व्यक्ति की ही जान नहीं बचाता बल्कि यह तीन जरूरतमंद लोगों की जान बचाता है इसलिए रक्तदान को महादान कहा जाता है । 

रक्तदान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शहर विधायक प्रदीप बत्रा द्वारा कैडेट्स का उत्साह वर्धन किया गया व बताया गया की हम समाज और देश के लिए कुछ करना चाहते हैं तो रक्तदान भी देश, मानवता और समाज के प्रति की गई हमारी सेवा ही है । भारत में प्रतिदिन 12000 लोग सिर्फ इसलिए मर जाते हैं कि उन्हें समय पर रक्त उपलब्ध नही मिल पाता है और इसमें से सर्वाधिक मरने वाले लोग एक्सीडेंट वाले होते हैं ।रक्तदान कार्यक्रम में कैडेट्स का उत्साहवर्धन हेतु आए पुलिस अधीक्षक देहात श्री स्वप्न किशोर सिंह द्वारा अपने संबोधन में बताया गया की दुनिया में दो लोगों का ही सर्वोच्च स्थान है एक जीवन देने वाले का यानि भगवान का और दूसरा जो रक्त देकर जीवन बचाता है उसका । भारतीय सभ्यता और संस्कृति हमेशा से ही पुण्य कमाने पर जोर देती है आज आपने रक्तदान कर उससे भी बड़ा पुण्य कमाया है । आज की इस कार्यक्रम को सफल बनाने में नगर में आयोजित किए जाने वाले सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़कर हिस्सा लेने वाली संस्था समर्पण का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा व समर्पण संस्था के सदस्यों द्वारा भी रक्तदान शिविर में रक्तदान कर अपनी आहुति दी गई । आज के कार्यक्रम में ले. कर्नल अमन कुमार सिंह, सूबेदार संजय सामल, प्रधान सहायक गोपाल शर्मा, कार्यालय अधीक्षक प्रशिक्षण रवि कपूर, हवलदार केशवानंद, हवलदार प्रकाश, हवलदार दीपक, जीसीआई किरण, डीईओ हवलदार धर्म सिंह, डाटा एंट्री ऑपरेटर संदीप बुडाकोटी, मीनाक्षी, विमल, पुरुषोत्तम, अनुज, सुनील, राजवीर, सुभाष, अश्विनी शर्मा, राकेश, विवेक आदि उपस्थित रहे ।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News