Latest Update

*पूर्व विधायक चंद्रशेखर प्रधान का दिल्ली के अस्पताल में हुआ निधन,पूरा नगर शोक में डूबा*

रुड़की।पूर्व विधायक चंद्रशेखर प्रधान (82) का आज प्रातः दिल्ली के मैक्स अस्पताल में निधन हो गया,जिसका समाचार मिलते ही पूरे नगर में शोक की लहर दौड़ गई।परिजनों के अनुसार कल प्रातः दस बजे मालवीय चौक स्थित शमशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।पूर्व विधायक चंद्रशेखर प्रधान की विगत कुछ दिनों पूर्व अचानक तबियत बिगड़ गई थी,जिसके चलते इलाज के लिए उन्हें दिल्ली ले जाया गया था।जहां उन्होंने आज अंतिम सांस ली।पूर्व विधायक चंद्रशेखर प्रधान दो बार भाजपा से विधायक रहे।उनके निधन के समाचार से पूरे नगर में शोक की लहर दौड़ गई।बड़ी संख्या में भाजपा नेता,सामाजिक संस्था एवं गणमान्य लोग उनके आवास पर शोक संतप्त परिजनों से संवेदना व्यक्त करने पहुंच रहे हैं।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News