Latest Update

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक – एक रूड़की में  पुस्तक–मेला का आयोजन

रुड़की। आज पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक – एक रूड़की में 14 से 20 नवम्बर 2024 तक मनाये गये राष्ट्रीय पुस्तकालय सप्ताह का समापन समारोह धूम धाम से आयोजित किया गया।

पुस्तकों में निहित ज्ञान की धरोहर को जीवित रखने और विद्यार्थियों में पुस्तकों के प्रति रूचि और प्रेम को बढाने के लिए राष्ट्रीय पुस्तकालय सप्ताह (14-20 नवम्बर) समारोह के तहत आज पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक – एक रूड़की में पुस्तक मेले का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन प्राचार्य चन्द्र शेखर बिष्ट ने किया |सभी विद्यार्थियों ने बहुत उत्साह से इस मेले में भाग लिया एवं पुस्तकों से सम्बंधित जानकारी प्राप्त की| रंग-बिरंगे चित्रों की कहानियों वाली पुस्तकों ने जहाँ प्राथमिक वर्ग के बच्चों को आकर्षित किया, वही साहस एवं विज्ञान की कहानियों ने माध्यमिक वर्ग के बच्चों को खूब लुभाया | हिंदी एवं अंग्रेजी साहित्य, इतिहास, आदि की पुस्तको ने उच्च माध्यमिक बच्चों को उन्हें देखने एवं पढने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर बोलते हुए प्राचार्य चन्द्र शेखर बिष्ट ने कहा कि व्यक्ति आते हैं और चले जाते हैं परन्तु उनके श्रेष्ठ विचार, ज्ञान, उपदेश, संस्कृति, सभ्यता, मानवीय मूल्य पुस्तकों के रूप में जीवित रहते हैं। वे एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी को प्राप्त होते रहते हैं । हमारे वेद, उपनिषद, रामायण, महाभारत, हमारा इतिहास सभी आज जीवित हैं, हमारे पास हैं । ये सभी ग्रंथ हजारों साल पहले रचे गये थे, परन्तु आज भी वे हमें प्रकाश और प्रेरणा दे रहे हैं| ।मोबाइल एवं अन्य तकनीकों तक विद्यार्थियों की आसन पहुँच ने उनके पुस्तक पढने की आदत को प्रभावित किया है| ऐसे समय पर यह जरूरी हो जाता है कि हम पुस्तकों का प्रचार-प्रसार बढ़ायें, उनके अध्ययन में रूचि लें और उनसे अधिकाधिक लाभ उठायें । 

इस अवसर पर बोलते हुए उप प्राचार्या सुश्री संगीता खोराना ने कहा कि पुस्तक मेले में एक पाठक दूसरे पाठक से विचारों का आदान-प्रदान कर सकता है, पुस्तक विक्रेताओं से मार्गदर्शन प्राप्त कर सकता है । स्टालों पर पुस्तकें बड़े आकर्षक ढंग से सजायी गयी है । इतिहास, भूगोल, ज्ञान-विज्ञान, साहित्य, यात्रा, धर्म, भाषा, जीवन-वृत्त आदि सभी विषयों पर पुस्तकें उपलब्ध है ।ऐसे आयोजन से विद्यार्थियों को बहुत फायदा होता है।

विद्यार्थियों में पुस्तकों के प्रति रूचि और प्रेम को बढाने के लिए राष्ट्रीय पुस्तकालय सप्ताह समारोह के तहत निबंध लेखन, नारा लेखन, चित्रकला, प्रश्नोत्तरी एवं पुस्तक समीक्षा लेखन का आयोजन किया गया | इन प्रतियोगिताओं में पुस्तक समीक्षा लेखन में जूनियर ग्रुप में आरना काला (6 ब ) एवं मोहम्मद सुभान अंसारी (7 स) प्रथम स्थान पर, ख़ुशी वर्मा (7 ब ) द्वितीय स्थान पर तथा अर्नब गुप्ता (7 स )तृतीय स्थान पर रहे |

पुस्तक समीक्षा लेखन में सीनियर ग्रुप में तारावी गोस्वामी (9 अ ) प्रथम स्थान पर, आरती रूहेला (9 अ ) द्वितीय स्थान पर तथा सृष्टि वर्मा (9 अ )तृतीय स्थान पर रहे |

प्राथमिक विभाग से चित्रकला प्रतियोगिता में कृष्णा (4 स ) प्रथम, जय सिंह राणा (2 स ) द्वितीय स्थान पर तथा तेजस (5 स ) तृतीय स्थान पर रहे | 

माध्यमिक विभाग से जूनियर ग्रुप में चित्रकला प्रतियोगिता में आकांक्षा गुप्ता (7 स ) प्रथम, दीक्षा (6 अ ) द्वितीय स्थान पर तथा साक्षी (7 स ) तृतीय स्थान पर रहे । माध्यमिक विभाग से सीनियर ग्रुप में चित्रकला प्रतियोगिता में तन्नु प्रजापति (9 अ ) प्रथम स्थान पर तथा हिमांशु गुप्ता (9 अ ) द्वितीय स्थान पर रहे | 

कथा वाचन प्रतियोगिता में नव्या शर्मा (7 ब ) एवं सूर्या (6 ब ) प्रथम स्थान पर, सौम्या शर्मा (7 अ ) द्वितीय स्थान पर तथा पिया सैनी (8 ब ) तृतीय स्थान पर रहे |

इस आयोजन के महत्व के बारे में बताते हुए पुस्तकालयाध्यक्ष पूनम कुमारी ने बताया कि विद्यार्थियों में पुस्तक पढने की आदत को विकसित करना ही इस आयोजन का मुख्य उद्द्येश्य है | पुस्तक मेले हमारे लिए वरदान हैं । यहाँ पाठकों और पुस्तकों का संगम होता हैं । यहां पर सभी विषयों पर सभी प्रकार की पुस्तकें सरलता से मिल जाती हैं । पाठक अपनी रुचि, योग्यता और आवश्यकता के अनुसार पुस्तकों का चुनाव कर सकता हैं । वह पुस्तकों के पृष्ठ उलट-पुलट कर उनकी गुणवत्ता, विषय-सूची, विवरण आदि को देख-पढ़ सकता है |एक पाठक दूसरे पाठक से विचारों का आदान-प्रदान कर सकता है| ऐसे आयोजन का उद्येश्य विद्यार्थियों को पुस्तकों के प्रति आकर्षित करना है ।

इस अवसर पर ओमबीर सिंह, श्रीमती संध्या पवार, हरिनंद,विश्व बंधु गुप्ता, श्रीमती मुमताज, एवं श्रीमती कनिका खन्ना सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा |

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News